Tuesday, March 10, 2026
HomeJaunpurJaunpur News: अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने किया द्वितीय पाली का किा निरीक्षण

Jaunpur News: अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने किया द्वितीय पाली का किा निरीक्षण

-

  • अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने किया द्वितीय पाली का किा निरीक्षण

तेजस टूडे सं.
विपिन मौर्य
मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में स्थित मदरसा फैजानुल उलूम में संचालित मदरसा बोर्ड परीक्षा की द्वितीय पाली के दौरान जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अनीता कुमारी ने औचक निरीक्षण किया। उनके पहुंचते ही परीक्षा केंद्र पर हड़कंप मच गया और केंद्र व्यवस्थापन ने उन्हें परीक्षा संबंधी सभी अभिलेख प्रस्तुत किये। इस दौरान उन्होंने परीक्षा कक्षों में जाकर परीक्षार्थियों की बैठने की व्यवस्था, प्रश्नपत्र वितरण, उपस्थिति पंजिका एवं सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही कक्ष निरीक्षकों को सख्त निर्देश दिया कि परीक्षा पूर्णत: निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराई जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापक से पेयजल, प्रकाश, साफ-सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लेते हुये आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर मदरसे के प्रधानाचार्य, अनवारूल हक कार्यवाहक प्रधानाचार्य मोहम्मद इस्माइल, नोडल अधिकारी मोहम्मद जावेद, सह केंद्र व्यवस्थापक मोहम्मद असलम, नेहाल अहमद, गज़ाला, अहमद, इस्मत फातमा आदि उपस्थित रहे जहां परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से हुई।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

LATEST POSTS

प्रसव केन्द्र पर तैनात एएनएम व स्टाफ नर्स का हुआ प्रशिक्षण

प्रसव केन्द्र पर तैनात एएनएम व स्टाफ नर्स का हुआ प्रशिक्षण सीएमओ ने दिये मूल मंत्र, कहा: देखभाल के साथ दें जरूरी जानकारीतेजस टूडे...

सुविवि में रंगोली एवं पोस्टर की कार्यशाला आयोजित

सुविवि में रंगोली एवं पोस्टर की कार्यशाला आयोजित राष्ट्र एवं समाज निर्माण के लिये आगे आयें महिलाएं एवं बेटियां: कुलपतितेजस टूडे ब्यूरो देवी प्रसाद शर्मा आजमगढ़।...

मुम्बई—नासिक हाईवे पर हुआ भीषण हादसा, दो ऑटो चालकों की हुई दर्दनाक मौत

मुम्बई—नासिक हाईवे पर हुआ भीषण हादसा, दो ऑटो चालकों की हुई दर्दनाक मौततेजस टूडे ब्यूरो राजू पाल भिवंडी, मुम्बई। नासिक एक्सप्रेस हाईवे पर भीषण सड़क हादसा...

आज का दिन नारी शक्ति के संघर्ष, संकल्प एवं सफलता का उत्साहवर्धन करने वाला है। डीडीओ

आज का दिन नारी शक्ति के संघर्ष, संकल्प एवं सफलता का उत्साहवर्धन करने वाला है। डीडीओतेजस टूडे ब्यूरो देवी प्रसाद शर्मा आजमगढ़। जुपिटर ऑडिटोरियम इंदिरा गांधी...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular