Jaunpur News : एसएस पब्लिक स्कूल के मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान

Jaunpur News : एसएस पब्लिक स्कूल के मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान

जौनपुर। सीबीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं के घोषित परिणाम में इस वर्ष एसएस पब्लिक स्कूल सिद्दीकपुर के छात्रों ने उम्मीद से अधिक शानदार प्रदर्शन किया। मंगलवार को मेधावी छात्रों के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय का परिणाम शत प्रतिशत रहा। श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं में 12वीं कक्षा की निकिता विश्वकर्मा 94 प्रतिशत, श्रेया सिंह 93 प्रतिशत, शुभम सिंह 91 प्रतिशत, यस्वी राय 87 प्रतिशत, तेजस यादव 85 प्रतिशत एवं 10वीं कक्षा के शिवांश मौर्या 98 प्रतिशत, यथार्थ सिंह 95 प्रतिशत, मुस्कान विश्वकर्मा 94 प्रतिशत, शास्वत राय 92 प्रतिशत, संघर्ष यादव 92 प्रतिशत, साक्षी दुबे 90 प्रतिशत और हर्षित यादव 90 प्रतिशत को विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा सिंह द्वारा माल्यार्पण करके सम्मानित किया गया। स्कूल के निदेशक विश्वतोष नारायण सिंह ने सभी छात्रों को शुभकामनाएँ दी। इस अवसर पर सभी शिक्षकगण मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA