एसएस पब्लिक स्कूल के मेधावियों को किया गया सम्मानित
तेजस टूडे सं.
अजय विश्वकर्मा
सिद्दीकपुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में स्थित एसएस पब्लिक स्कूल के हाईस्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई के घोषित परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन किया। इस आशय की जानकारी देते हुये विद्यालय प्रशासन ने बताया कि विद्यालय का परीक्षा परिणाम 100% रहा। 96% अंकों के साथ आदित्य प्रथम स्थान पर रहे। द्वितीय स्थान पर आदर्श 95% और तृतीय स्थान पर अंशिका 94% अंकों के साथ आये। इसी को लेकर उपरोक्त विद्यार्थियों को विद्यालय प्रांगण में डायरेक्टर डॉ. नम्रता सिंह और प्रधानाचार्या सीमा सिंह की उपस्थिति में माल्यार्पण कर उनको सम्मानित किया गया। साथ ही 80% से ऊपर अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को भी सम्मानित करते हुये उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर तमाम लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA







