HomeJaunpurJaunpur News: राज्यपाल के आगमन की तैयारियों को लेकर हुई बैठक

Jaunpur News: राज्यपाल के आगमन की तैयारियों को लेकर हुई बैठक

  • राज्यपाल के आगमन की तैयारियों को लेकर हुई बैठक

तेजस टूडे ब्यूरो
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर में आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह में राज्यपाल, उत्तर प्रदेश के प्रस्तावित आगमन के दृष्टिगत जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में व्यवस्थाओं के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने विश्वविद्यालय प्रशासन एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ राज्यपाल के आगमन को लेकर की जा रही तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, साफ-सफाई, विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति, चिकित्सा सुविधाओं, मंच व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि दीक्षांत समारोह की प्रत्येक व्यवस्था समयबद्ध, सुव्यवस्थित एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सौंपे गए दायित्वों का समय से निर्वहन करें जिससे समारोह का सफल, गरिमापूर्ण एवं निर्विघ्न आयोजन सुनिश्चित हो सके। बैठक में अधिकारियों एवं कर्मचारियों से उनके दायित्वों के सम्बन्ध में आवश्यक सुझाव भी प्राप्त किए गए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) परमानंद झा, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आतिश सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर गोल्डी गुप्ता, विश्वविद्यालय प्रशासन के अधिकारी तथा विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Must Read