अजोशी धाम में हनुमान भक्तों की उमड़ी भारी भीड़
तेजस टूडे सं.
सौरभ सिंह
सिकरारा, जौनपुर। ज्येष्ठ मास के दूसरे मंगलवार को पावन धाम में उमड़ा भक्तों की भारी भीड़। ज्येष्ठ मास के दूसरे मंगलवार को पावन धाम अजोशी में भक्तों की लंबी लाइन लगी रही। धाम के मुख्य पुजारी अरविंद मिश्रा ने बताया कि सुबह 4 बजे आरती के बाद से ही पुरुष, महिला, बच्चों की भारी भीड़ थी। उन्होंने बताया कि गर्मी के समय बाहर से लोग आते हैं जो मुंबई दिल्ली या अन्य जगह रहते हैं, उनकी भीड़ अधिक होती। श्री मिश्र ने बताया कि ज्येष्ठ मास के मंगलवार का दर्शन बहुत अच्छा माना जाता है। इस मौके पर पुजारी शुभम मिश्र, आकाश, रिषभ ने भक्तों से पूजा श्रृंगार कराया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA







