Jaunpur News: युवक पर जानलेवा हमला, 5 आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

  • युवक पर जानलेवा हमला, 5 आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

डाॅ. प्रदीप दूबे
तेजस टूडे सं.
सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव में खेत पर सोने जा रहे एक युवक पर रास्ते में हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। भवानीपुर निवासी दीपक पुत्र रवीन्द्र ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उसका भाई संदीप 14 जून की रात लगभग 10 बजे भोजन करने के बाद खेत में सोने जा रहा था। इसी दौरान गांव के ही विपिन, ऋषि, सिंटू, अभिषेक तथा दीपक ने उसे रास्ते में रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे, लोहे की रॉड तथा धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में संदीप को गंभीर चोटें आईं। तहरीर के अनुसार शोर सुनकर आस—पास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपित वहां से भाग निकले। जाते समय उन्होंने घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। थानाध्यक्ष सरपतहां यजुवेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर सभी नामजद आरोपितों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA