Saturday, June 13, 2026
HomeJaunpurJaunpur News: उत्तर प्रदेश में रोज हो रही हत्या से प्रदेश की...

Jaunpur News: उत्तर प्रदेश में रोज हो रही हत्या से प्रदेश की कानून व्यवस्था चौपट: अजय राय

-

  • उत्तर प्रदेश में रोज हो रही हत्या से प्रदेश की कानून व्यवस्था चौपट: अजय राय

तेजस टूडे सं.
सौरभ सिंह
जौनपुर। लखनऊ शहर में गत दिवस जौनपुर के युवा उद्यमी संदीप सिंह की हत्या जिले का सियासी पारा गर्म चल रहा है। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पार्टीजनों के साथ बुधवार को टेकारी गांव पहुंचकर दिवंगत संदीप के परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाते हुए शोक संवेदना व्यक्त किया। अपराधियों द्वारा राजधानी में मारे गये संदीप के भाई सतीश सिंह, पुत्र सार्थक सिंह एवं पुत्री सीसी सिंह से मिलकर प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन देते हुए न्याय की लड़ाई में परिजनों के साथ पूरी कांग्रेस पार्टी द्वारा मदद का भरोसा दिया।
श्री राय ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हर तरफ हर फैल गया है, सरकार की कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गयी है, कोई भी सुरक्षित नहीं है। सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि अपराधियों का संरक्षण सरकार द्वारा किया जा रहा है। प्रदेश में आज कोई भी सुरक्षित नहीं है। महिलाओं के साथ बलात्कार की बढ़ती घटनाओं ने पूरे प्रदेश को शर्मशार कर दिया है। हत्या की बढ़ती घटनाओं से हर तरफ भय का माहौल बन गया है।
पीड़ित परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त करने वालों में प्रदेश प्रवक्ता संजीव सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा. प्रमोद सिंह, शहर अध्यक्ष आरिफ खान, संगठन प्रभारी राकेश मिश्रा, राकेश सिंह डब्बू, सन्तोष गिरी, लाल प्रकाश पाल, अनिल सोनकर, महिला जिलाध्यक्ष रेखा सिंह, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डा. राकेश मिश्रा मंगला, रामचंदर पांडेय, राजकुमारी मिश्रा, इरशाद खान, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अभिषेक सिंह, डा. संतोष गिरी, परमेन्द्र सिंह, शिव मिश्रा, डा. अनिल दुबे आज़ाद, अनिल सिंह, मनीष सिंह, अमरनाथ यादव, रघुवंश यादव, विजय प्रजापति, अमित तिवारी, हरजीत सिंह, प्रवेश निषाद, राजेश तिवारी, रामचन्द्र दूबे, अरविन्द यादव, राजकपूर पटेल, विनय मिश्रा, शाहनवाज मंजूर आदि प्रमुख रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

LATEST POSTS

Jaunpur News: सड़क पर टूटकर लटका बिजली का पोल दुर्घटना को दे रहा दावत

सड़क पर टूटकर लटका बिजली का पोल दुर्घटना को दे रहा दावत सोगर विद्युत उपकेन्द्र से प्रभावित क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप, उपभोक्ता परेशान...

Jaunpur News: योग से जागता है ऊर्जा और आत्मविश्वास: कुलपति

योग से जागता है ऊर्जा और आत्मविश्वास: कुलपति 600 एनसीसी कैडेटों को कराया गया योगाभ्यासतेजस टूडे सं. विरेन्द्र यादव सरायख्वाजा, जौनपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व...

Jaunpur News: पीयूकैट-2026: आवेदन की अन्तिम तिथि 20 जून तक बढ़ी

पीयूकैट-2026: आवेदन की अन्तिम तिथि 20 जून तक बढ़ीतेजस टूडे सं. विरेन्द्र यादव सरायख्वाजा, जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में विश्वविद्यालय परिसर में संचालित...

Jaunpur News: जौनपुर की अदिति एवं संध्या सब जूनियर स्टेट बॉक्सिंग चैम्पियनशिप के लिये रवाना

जौनपुर की अदिति एवं संध्या सब जूनियर स्टेट बॉक्सिंग चैम्पियनशिप के लिये रवानातेजस टूडे सं. अजय विश्वकर्मा सिद्दीकपुर, जौनपुर। सहारनपुर में 15 से 18 जून तक...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular