HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : लखनऊ में आयोजित महासम्मेलन में जौनपुर के कोटेदार भी...

JAUNPUR NEWS : लखनऊ में आयोजित महासम्मेलन में जौनपुर के कोटेदार भी हुये शामिल

JAUNPUR NEWS : लखनऊ में आयोजित महासम्मेलन में जौनपुर के कोटेदार भी हुये शामिल

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सहित तमाम हस्तियों की रही उपस्थिति
शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। आल इंडिया फेयर प्राइस शाप डीलर फेडरेशन कोटेदार संघ उत्तर प्रदेश के बैनर तले प्रदेश के उचित दर विक्रेता राशन डीलरों का लखनऊ के चारबाग़ स्थित रविन्द्रालय सभागार में महासम्मेलन हुआ जिसके मुख्य अतिथि प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक थे। उक्त आयोजन में शामिल होकर वापस लौटे कोटेदारों ने बताया कि 5 सूत्रीय मांग को लेकर डिप्टी सीएम श्री पाठक को ज्ञापन भी सौंपा गया।श्री पाठक ने कहा कि सरकार उनकी सभी मांगों पर विचार विमर्श कर रही है। जल्द ही सभी मांगों को पूरा करते हुए कोटेदारों के हित के लिए काम करेगी। सरकार यह जानती है कि कोटेदार कोई मामूली व्यक्ति नहीं हैं, क्योंकि प्रदेश के हमारे कोटेदार उस टाइम भी घर नहीं बैठे जब देश—प्रदेश कोरोना जैसी महामारी से झेल रहा था।उस वक़्त राशन डीलर अपनी जान जोखिम में डालकर पूरे देश—प्रदेश में एक—एक परिवार तक राशन पहुचाये। लोग एक—दूसरे को छूने से डरते व भागते थे तो राशन डीलर सभी कार्डधारकों का हाथ पकड़कर अगूंठा लगाते थे। सरकार उनके कार्य को भूली नहीं है। उप मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि आज हम सरकार में हैं तो उसमें राशन उचित दर विक्रेताओं का भी बहुत बड़ा सहयोग रहा है। महासम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष राजेश तिवारी, प्रदेश महासचिव अशोक सिंह, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष गिरीश तिवारी, जौनपुर जिलाध्यक्ष हरसू सिंह, कार्यकारी जिलाध्यक्ष/नगर अध्यक्ष दयाशंकर निगम, नगर महामंत्री मो. सलीमुल्ला, नगर मंत्री प्रशांत जायसवाल, मनोज जायसवाल, अनुज जायसवाल, आदिल शेख सहित तमाम कोटेदार शामिल रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read