विधिक शिविर को लेकर न्यायिक अधिकारियों ने की बैठक
तेजस टूडे ब्यूरो
जौनपुर। सिविल जज/सचिव पूर्णकालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुशील सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उ0 प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ निर्देशानुसार व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान 2.0 एवं मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाना है। सफल आयोजन हेतु बुधवार को सिविल जज/सचिव पूर्णकालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुशील सिंह की देख-रेख में ए0डी0आर0 भवन दीवानी न्यायालय परिसर में बैठक का आयोजन हुआ। इस अवसर पर जनपद न्यायालय के सिविल जज सी0डि0/सिविल जज जू0डि0 संवर्ग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










