Wednesday, May 13, 2026
HomeJaunpurJaunpur News: राजकुमार को महानगर पालिका के परिवहन समिति के सभापति बनने...

Jaunpur News: राजकुमार को महानगर पालिका के परिवहन समिति के सभापति बनने पर क्षेत्र में छायी खुशी

-

  • राजकुमार को महानगर पालिका के परिवहन समिति के सभापति बनने पर क्षेत्र में छायी खुशी

तेजस टूडे सं.
तरुण चौबे
सुजानगंज, जौनपुर। समाजसेवी राजकुमार मिश्रा को महानगर पालिका का परिवहन समिति के सभापति बनने पर वृहस्पतिवार को क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। बता दें कि ग्रामसभा भुईंधरा निवासी एडवोकेट राजकुमार मिश्रा को भारतीय जनता पार्टी की तरफ से मुंबई के मीरा भाईंदर महानगर पालिका में परिवहन समिति का निर्विरोध सभापति नियुक्त किया गया। गाँव से निकलकर मुंबई जैसे बड़े शहर में महानगर पालिका में सभापति (चेयरमैन) जैसी बड़ी उपलब्धि हासिल करना सुजानगंज क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। दूरभाष के माध्यम से राजकुमार जी ने बताया कि पीठासीन प्राधिकारी कोंकण आयुक्त मुंबई उपनगर जिलाधिकारी सौरभ कटियार और महानगर पालिका सचिव दिनेश कानगुडे ने स्थायी समिति सभापति हंसमुख गहलोत की उपस्थिति में परिवहन समिती के सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से निर्विरोध परिवहन समिति के सभापति के रूप में पदभार ग्रहण कराया गया। महानगर पालिका की परिवहन व्यवस्था को सुगम सुलभ सुदृढ और सुव्यवस्थित बनाने के लिए कृत संकल्पित होकर राजकुमार जी ने समस्त क्षेत्रवासियों एवं शहर वासिओ का आभार प्रकट किया। देवनायक भाजपा नेता अजय शंकर दूबे (अज्जू भैया), मिश्रा जी (पूर्व आयकर आयुक्त), बीडी मिश्र (पूर्व जिला जज), इंद्रमनी मिश्र (पूर्व लेखाधिकारी महालेखाकार), चिंतामणि मिश्र, मनोज मिश्र, पंकज मिश्र, पुष्कर मिश्र सहित क्षेत्रवासियों ने राजकुमार जी को बधाई दिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

LATEST POSTS

Jaunpur News: ग्राहक सेवा केन्द्र से पैसा निकालने पहुंचे ग्राहक से मारपीट

ग्राहक सेवा केन्द्र से पैसा निकालने पहुंचे ग्राहक से मारपीट  तेजस टूडे सं. राकेश शर्मा खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र स्थित यूनियन बैंक के पास मंगलवार शाम...

Jaunpur News: नर्स दिवस पर समर्पित सेवा भावना को नमन, डा. आरके वर्मा ने दी बधाई

नर्स दिवस पर समर्पित सेवा भावना को नमन, डा. आरके वर्मा ने दी बधाईतेजस टूडे सं. चन्दन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। अन्तरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर क्षेत्र के...

Jaunpur News: अजोशी धाम में हनुमान भक्तों की उमड़ी भारी भीड़

अजोशी धाम में हनुमान भक्तों की उमड़ी भारी भीड़तेजस टूडे सं. सौरभ सिंह सिकरारा, जौनपुर। ज्येष्ठ मास के दूसरे मंगलवार को पावन धाम में उमड़ा भक्तों...

Jaunpur News: सोने की खरीद पर इब्जा ने की ज्वेलर्स एवं ग्राहक से संयम बरतने की अपील

सोने की खरीद पर इब्जा ने की ज्वेलर्स एवं ग्राहक से संयम बरतने की अपील प्रधानमंत्री ने यह नहीं कहा है कि दुकान बन्द...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular