जेसीआई जौनपुर ने प्रशिक्षण शिविर का किया आयोजन
तेजस टूडे ब्यूरो
शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। आज के प्रतियोगी दौर में कार्यक्रम को प्रोफेशनल तरीके से अंजाम देना एक विशिष्ट आवश्यकता बन गया है। इस संदर्भ में जेसीआई के अध्यक्ष अंजनी प्रजापति की अध्यक्षता में चेयरमैनशिप एंड पार्लियामेंट्री प्रोसीजर ट्रेनिंग का सफलतापूर्वक आयोजन किया जिसका उद्देश्य लोगों को कार्यक्रम को सटीक और सही तरीके से संपन्न कराने में मदद करना है। जेसीआई इंडिया जोन 3 के विशेषज्ञ जोन ट्रेनर विनायक गुप्ता ने चेयरमैनशिप एवं पार्लियामेंट्री प्रोसीजर ट्रेनिंग के बारे में विस्तार से आवश्यक जानकारी दी। साथ ही बताया कि यह किसी भी कार्यक्रम का एक अत्यंत महत्वपूर्ण अंग होता है और एक सफल कार्यक्रम को संपन्न कराने में सुव्यवस्थित योजना और तत्परता की आवश्यकता होती है। उन्होंने पार्लियामेंट्री प्रोसीजर के एक-एक बिंदु को व्यवहारिक उदाहरण और सकारात्मक अंतःक्रिया के माध्यम से विस्तार से बताया और समझाया।
इस अवसर पर जेसीआई जौनपुर के मंडल अध्यक्ष-2015 राधेरमण जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष क्रमशः धर्मेंद्र सेठ, डा. संदीप पांडेय, डा. दिलीप सिंह, डा. आशुतोष जायसवाल, निवर्तमान अध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव, अजयनाथ जायसवाल, संतोष मेडिकल, सर्वेश जायसवाल, हफीज शाह, अजय गुप्ता, रमेश श्रीवास्तव, राज साहू, श्रेष सेठ, विशाल तिवारी, आजाद सिंह मौर्या, अरूण यादव, सौरभ साहू, सीमा चक्रवाल, मीनू श्रीवास्तव, श्रद्धा जायसवाल, रविंदर कौर, जूही बरनवाल, सुधा जायसवाल, रेणुका सोनी, ज्योति यादव, कामिनी साहू, सिमरन तिवारी, हर्षिता मौर्या, निराला मौर्यासहित अन्य लोग उपस्थित रहे। अंत में जोन ट्रेनर विनायक गुप्ता को संस्थाध्यक्ष अंजनी प्रजापति द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन सचिव सतीश जायसवाल ने किया। अंत में संस्थाध्यक्ष अंजनी प्रजापति ने सभी का आभार व्यक्त किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA







