Jaunpur News : प्राकृतिक आपदा की मार झेल रही हैं इसरावती देवी
Jaunpur News : प्राकृतिक आपदा की मार झेल रही हैं इसरावती देवी
विपिन तिवारी
मुफ्तीगंज, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड के ग्रामसभा बेलांव निवासी इसरावती देवी पत्नी स्व. मनिकराज मिश्र प्राकृतिक आपदा की मार झेल रही हैं। इसरावती देवी ने बताया कि दुःखों का पहाड़ सा टूट पड़ा हैं। रहने के लिये एक कच्चा मकान था जो दो साल पहले ही भारी बारिश के कारण जमींदोज हो गया।
सरपत से बने मड़हे में रहकर किसी तरह से गुजर बसर करती चली आ रही हूं। पिछले दो सालों से मदद की गुहार लगा रही हूं लेकिन जिम्मेदार लोग सुनने को तैयार नहीं हैं। जनप्रतिनिधियों से मदद की आस में जीवन यापन करते थक चुकी इसरावती देवी की उम्मीदें टूटती जा रही हैं। उन्होंने शासन प्रशासन से मदद की गुहार लगायी है।
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 7007529997, 9918557796