Jaunpur News: ‘शासन आपके द्वार’ शिविर में सरकारी योजनाओं की दी गयी जानकारी

  • ‘शासन आपके द्वार’ शिविर में सरकारी योजनाओं की दी गयी जानकारी

  • एसडीएम ने किया स्टॉलों का निरीक्षण

 

तेजस टूडे सं.

चन्दन अग्रहरि

शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय तहसील परिसर शाहगंज में शासन आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, आपूर्ति विभाग, आय-जाति-निवास एवं खतौनी अनुभाग, नगर पालिका, बेसिक शिक्षा परिषद, आईसीडीएस, उत्तर प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन, बाल विकास परियोजना तथा स्वच्छ भारत मिशन सहित विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर आमजन को सरकारी योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी प्रदान किया।

शिविर का निरीक्षण उपजिलाधिकारी कुणाल गौरव ने किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का अवलोकन कर लोगों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की जानकारी ली। उत्तर प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन खुटहन द्वारा लगाए गए स्वनिर्मित उत्पादों के स्टॉल पर पहुंचकर उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का उत्साहवर्धन किया तथा शांति अगरबत्ती का एक पैकेट खरीदकर उनके प्रयासों की सराहना किया।

निरीक्षण के बाद मीडिया से बातचीत में उपजिलाधिकारी कुणाल गौरव ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर आयोजित इस जागरूकता शिविर का उद्देश्य तहसील एवं ब्लॉक स्तर पर संचालित सरकारी योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाना है। आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, खतौनी, राशन कार्ड समेत विभिन्न सेवाओं से संबंधित स्टॉल लगाए गए हैं। इसी प्रकार का अगला शिविर 29 जून को आयोजित किया जाएगा। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पाद गुणवत्तापूर्ण होते हैं और लोगों को ऐसे उत्पाद खरीदकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। शिविर में पूरे दिन बड़ी संख्या में लोग विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त करते रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA