Wednesday, April 22, 2026
HomeJaunpurJaunpur News: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आईजीआरएस की हुई समीक्षा बैठक

Jaunpur News: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आईजीआरएस की हुई समीक्षा बैठक

-

  • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आईजीआरएस की हुई समीक्षा बैठक

तेजस टूडे ब्यूरो
जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में आईजीआरएस की समीक्षा बैठक हुई जहां जनशिकायतों के निस्तारण की प्रगति की गहन समीक्षा करते हुये संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने विशेष रूप से स्पेशल क्लॉज से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि बिना प्रकरण की जांच किए स्पेशल डिस्क्लोज न किया जाए। जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलंब स्वीकार्य नहीं होगा। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आईजीआरएस पोर्टल पर लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा करते हुए उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए तथा शिकायतकर्ताओं को संतुष्ट करने का पूरा प्रयास किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ शिकायतों का समाधान किया जाना चाहिए।
बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जिन प्रकरणों में विभागीय समन्वय की आवश्यकता है, उन्हें आपसी समन्वय स्थापित कर शीघ्रता से निस्तारित किया जाए। इस दौरान जिलाधिकारी ने आईजीआरएस निस्तारण में सर्वाधिक स्पेशल डिस्क्लोज किए जाने पर समाज कल्याण अधिकारी, उपनिदेशक कृषि, एक्सईएन जल जीवन मिशन ग्रामीण, जिला पूर्ति अधिकारी, एक्सईएन प्रांतीय खंड, सहित अन्य अधिकारियों के प्रति कड़ीनाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

LATEST POSTS

एक किलोमीटर क्षेत्र में फैली भीषण आग की लपटें

एक किलोमीटर क्षेत्र में फैली भीषण आग की लपटें बागवानी एवं भूसा जलकर खाक, फसल कटने से टला बड़ा नुकसानतेजस टूडे ब्यूरो रविन्द्र चौधरी कालपी, (जालौन)।...

सड़कों पर मौत का खेल

सड़कों पर मौत का खेल हाईवे पर लोडर में ठूंसकर भरे लोग, आरटीओ की लापरवाही उजागरतेजस टूडे ब्यूरो रविन्द्र चौधरी उरई, (जालौन)। रावतान स्टेट हाईवे पर...

सीसी टीम के लिये प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

सीसी टीम के लिये प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजिततेजस टूडे ब्यूरो अब्दुल शाहिद बहराइच। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के आदेश क्रम में जनपद में सड़क दुर्घटनाओं एवं उनमें...

बैठक में नहीं आये जिम्मेदार अधिकारी

बैठक में नहीं आये जिम्मेदार अधिकारीतेजस टूडे ब्यूरो बृजेन्द्र कुमार सुमेरपुर, हमीरपुर। राजकीय नलकूपों की दुर्दशा को ठीक करने के लिए ब्लॉक प्रमुख द्वारा बुलाई गई...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular