Sunday, May 10, 2026
HomeJaunpurJaunpur News: मां की ममता एवं त्याग का मान, एक सम्मान के...

Jaunpur News: मां की ममता एवं त्याग का मान, एक सम्मान के नाम कार्यक्रम आयोजित

-

  • मां की ममता एवं त्याग का मान, एक सम्मान के नाम कार्यक्रम आयोजित

तेजस टूडे ब्यूरो
शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। नगर के रूहट्टा स्थित दिव्यांग विद्यालय में नोएडा की संस्था फर्स्टवन रिहैब फाउंडेशन द्वारा एक सम्मान मां के नाम कार्यक्रम का आयोजन करके विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों की मांओं को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया।
कार्यक्रम की शुभारंभ विद्यालय के नेत्र बाधित छात्र आकाश विशाल आदर्श ने स्वागत गीत के माध्यम से किया। प्रयागराज से आए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा. त्रिभुवन सिंह ने कहा कि ये सम्मान इन बच्चों के मांओं के त्याग समर्पण और ममता का सम्मान है। दिव्यांग बच्चों को हम विशेष बच्चे कहते हैं और हमारा मानना है कि उनकी माएं भी विशेष होती हैं, क्योंकि विशेष बच्चों को खुद के कार्यों को करने के लिए जितना जद्दोजहद स्वयं करना पड़ता है उससे अधिक उनकी माएं करती है,ऐसी मांओं की मेहनत को सलाम है।
इस दौरान ही फर्स्टवन रिहैब फाउंडेशन के निदेशक डा. महिपाल सिंह ने छात्रों की मांओं को उनके स्वास्थ्य की बेहतरी के लिए विशेष बाते बतायी। साथ ही बच्चों की थेरेपी भी करके बताया कि वो अपने बच्चों का घर पर किस तरह से देखभाल और थेरेपी करके उनके स्वास्थ्य को बेहतर बना सकती है। साथ ही डा. सिंह न कहा कि मां दुनिया की सबसे बड़ी योद्धा होती है और हर परिस्थिति में अपने बच्चों के उत्थान व सुरक्षा हेतु संघर्ष करती है।विद्यालय में शिक्षक-शिक्षिका बच्चों का चार-पांच घंटे ही देखभाल करते हैं लेकिन मां इन विशेष बच्चों का सदैव ध्यान रखती है, इसलिए एक सम्मान मां के नाम होना जरूरी है।
इसके पहले संस्था द्वारा उक्त विद्यालय में कार्यक्रम किया जा चुका है जिसमें बच्चों की आवश्यकता को देखते हुए फर्स्टवन रिहैब फाउंडेशन द्वारा राजेश स्नेह ट्रस्ट ऑफ एजुकेशन को कूलर, दो पंखा, दो वाकर, नेत्र बाधित बच्चों के लिए छड़ी, दो व्हील चेयर, वाद्य यंत्र ढोलक, खेल हेतु पजल, इलेक्ट्रॉनिक किताब आदि भेंट कर विश्वास दिलाया गया कि भविष्य में भी इन बच्चों के लिए किसी भी चीज की आवश्यकता पड़ती है तो संस्था सहयोग के लिए तत्पर रहेगी। फर्स्टवन रिहैब के दियांग बच्चों द्वारा बनाए हुए ऑर्गेनिक हैंडवॉश देकर समझाया कि ये बच्चे भी किस तरह के प्रयास करके स्वयं के जीविकोपार्जन हेतु कार्य कर सकते हैं। साथ ही फाउंडेशन के साथियों द्वारा दिव्यांग बच्चों को अपने हाथ से भोजन कराया गया।
राजेश स्नेह ट्रस्ट ऑफ एजुकेशन के प्रबंधक डॉ. राजेश कुमार व उपाध्यक्ष डॉ. राजेश गुप्ता ने अतिथियों सहित सभी उपस्थितजनों का स्वागत किया। संस्था की विशेष शिक्षिका हेमू वर्मा ने सभी के प्रति आभार व्यक्ति किया। कार्यक्रम का संचालन मां फाउंडेशन के अध्यक्ष दीपक सिंह ने किया। इस अवसर पर सचिव किरण जी, डॉ. ए.के. सिंह, माधुरी सिंह, अगम यादव, राहुल सिंह, बच्चों के संगीत अध्यापक राहुल पाठक, सविता पाठक, शरद साहू सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

LATEST POSTS

हाईटेंशन पोल पर युवक ने लगायी फांसी

हाईटेंशन पोल पर युवक ने लगायी फांसीतेजस टूडे ब्यूरो अश्विनी सैनी उन्नाव। अजगैन क्षेत्र के धारा खेडा मजरा मकूर गांव स्थित खेत में शनिवार सुबह हाईटेंशन...

गोण्डा रेलवे स्टेशन पर सक्रिय मोबाइल चोर गिरोह का हुआ पर्दाफाश

गोण्डा रेलवे स्टेशन पर सक्रिय मोबाइल चोर गिरोह का हुआ पर्दाफाश 65 हजार के 3 एंड्रॉयड बरामदतेजस टूडे मण्डल ब्यूरो मुसैब अख्तर गोण्डा। रेलवे स्टेशन और...

गांव सहित जनपद को हरा—भरा व सुन्दर बनाने के लिये सभी का सक्रिय योगदान होना चाहिये: समाजसेवी

गांव सहित जनपद को हरा—भरा व सुन्दर बनाने के लिये सभी का सक्रिय योगदान होना चाहिये: समाजसेवीतेजस टूडे ब्यूरो रूपा गोयल बांदा। स्वच्छता एक शब्द नहीं,...

समाज एवं संस्कृति की रक्षा का दायित्व शिक्षकों पर हैः शिवशंकर

समाज एवं संस्कृति की रक्षा का दायित्व शिक्षकों पर हैः शिवशंकरतेजस टूडे ब्यूरो रूपा गोयल बांदा। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular