JAUNPUR NEWS : तेज रफ्तार की कार व बोलेरो पलटी, दो लोग घायल

JAUNPUR NEWS : तेज रफ्तार की कार व बोलेरो पलटी, दो लोग घायल

सिरकोनी, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के जफराबाद बाईपास पर शनिवार की रात को तेज रफ्तार कार तथा एक बोलेरो पलट गयी जिसमें कार सवार दोनों युवक घायल हो गए। घायलों में एक को काफी गम्भीर चोट आयीं हैं।

जानकारी के अनुसार क्षेत्र के लाडनपुर गांव निवासी मनीष श्रीवास्तव पुत्र स्व. छोटे लाल श्रीवास्तव तथा अंकुर सिंह पुत्र राजकुमार सिंह कार से घर वापस आ रहे थे। उक्त बाईपास पास पर असंतुलित होकर कार बाईपास के नीचे गड्ढे में जाकर पलट गयी। कार को चला रहे मनीष श्रीवास्तव को काफी चोट आई है।

अंकुर भी घायल हुए है। वहीं दूसरी तरफ कल्याणपुर बाजार निवासी व्यवसायी ओम प्रकाश जायसवाल व उनके नजदीकी अहकू राम अपने बोलेरो से शहर से घर आ रहे थे। बोलेरो उनका चालक खुर्शीद चला रहा था। बोलेरो बाईपास के छोर पर कबूलपुर जफराबाद मार्ग पर आकर पलट गयी। हालांकि संयोगवश सभी बाल—बाल बच गये।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent