Sunday, May 17, 2026
HomeJaunpurJaunpur News: विदेश सेवा प्राप्त हवलदार का गर्मजोशी से किया गया स्वागत

Jaunpur News: विदेश सेवा प्राप्त हवलदार का गर्मजोशी से किया गया स्वागत

-

  • विदेश सेवा प्राप्त हवलदार का गर्मजोशी से किया गया स्वागत

  • जुलूस की शक्ल में नयी बाजार, देवकली होते हुये लाया गया कार्यक्रम स्थल

  • सेवानिवृत सैनिक कार्यकाल के यादों को साझा कर हो उठे भावुक

तेजस टूडे सं.
विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के बलईपुर (बैरगिया) गांव में स्थित बगरहट डीह बाबा मंदिर प्रांगण में विदेश सेवा प्राप्त भारतीय सेना के हवलदार कुनाल यादव के सेवानिवृत्त होने के बाद पहली बार घर वापसी पर पूर्वांचल वीर सेना व ग्रामीणों द्वारा स्वागत समारोह किया गया। जैसे ही वे केराकत स्थित सिहौली चौराहे पर पहुंचे तभी भारी काफिले के साथ पूर्व सैनिक व ग्रामीणों ने सेवानिवृत सैनिक कुनाल यादव का गर्मजोशी से स्वागत करके उन्हें माला पहनाकर तिरंगे लगे गाड़ी में बैठाया और हाथों में तिरंगे झंडे लेकर गाजे बाजे के साथ जुलूस की शक्ल में नई बाजार, देवकली होते हुए कार्यक्रम स्थल लाया।

इस दौरान भारत माता के जयघोष से सड़के गुंजमान हो उठी। कार्यक्रम स्थल पर क्षेत्र से आए भारी संख्या में लोगों ने सेवानिवृत सैनिक को सम्मानित किया। साथ ही पूर्वांचल वीर सेना के जवानों ने कुणाल यादव को संगठन का कैप पहनाकर संगठन की सदस्यता दिलाई। इस बाबत वह अपने लम्बे कार्यकाल के यादों को साझा करते हुए भावुक हो उठे।
विदित हो कि सेवानिवृत सैनिक कुनाल यादव 17 साल देश सेवा करने के बाद 30 अप्रैल को महाराष्ट्रा के नासिक तोपखाना सेंटर सेवानिवृत हो गये। उन्होंने विदेश में सैनिक अभ्यास में रहकर विशेष योगदान देने पर विदेश सेवा प्राप्त सम्मान से सम्मानित किया किए जा चुके हैं। इस अवसर पर फौजी सुभाष यादव, विनोद यादव, जयहिंद यादव, संजय यादव, जय प्रकाश यादव, सागर यादव समेत तमाम लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन हरेंद्र यादव ने किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

LATEST POSTS

करेंट की चपेट में आने से महिला की हुई मौत

करेंट की चपेट में आने से महिला की हुई मौत पहले पिता, अब माता की मौत से बच्चों में मचा कोहरामतेजस टूडे ब्यूरो अश्विनी सैनी उन्नाव।...

बक्सर धाम मेले में गुम हुई 5 साल की बच्ची को पुलिस ने 1 घण्टे में परिजनों को सौंपा

बक्सर धाम मेले में गुम हुई 5 साल की बच्ची को पुलिस ने 1 घण्टे में परिजनों को सौंपातेजस टूडे ब्यूरो अश्विनी सैनी उन्नाव। बारासगवर थाना...

Jaunpur News: पुरूषोत्तम मास: मास पारायण श्री रामचरित्र मानस महायज्ञ तैयारियां पूरी

पुरूषोत्तम मास: मास पारायण श्री रामचरित्र मानस महायज्ञ तैयारियां पूरीतेजस टूडे सं बिपिन सैनी चौकियां धाम, जौनपुर। मां शीतला चौकियां धाम में पुरुषोत्तम मास में मास...

सम्पूर्ण समाधान दिवस में गूंजा जनता का भरोसा, आईजी ने सुनीं फरियादें

सम्पूर्ण समाधान दिवस में गूंजा जनता का भरोसा, आईजी ने सुनीं फरियादेंतेजस टूडे मण्डल ब्यूरो मुसैब अख्तर गोण्डा। सम्पूर्ण समाधान दिवस पर शनिवार को तहसील सदर...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular