JAUNPUR NEWS : बच्चों से कूड़ा उठवा रहे गुरु जी
मुख्यमंत्री के कार्यों पर पानी रहे प्रधानाध्यापक
सिरकोनी, जौनपुर। सिरकोनी ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय नेहरूनगर के गुरु जी सोमवार को स्कूल के छात्रों से स्कूल के गेट के बाहर का कूड़ा कचरा उठवा रहे थे। स्कूल में शिक्षा लेने गए बच्चों को गुरुजी छड़ी के हनक से कचरा उठवा रहे थे। यह जानकारी बच्चों के अभिभावकों को हुई तो लोग काफी गुस्से में रहे। अभिभावकों का कहना है कि स्कूल के प्रधानाध्यपक महोदय पढ़ाने के बजाय कूड़ा उठवा रहे हैं। स्कूल में साफ सफाई तक सफाईकर्मी नही करते। उन सफाईकर्मियों को कभी साफ सफाई के लिए क्यों नही कहा गया।
छात्र स्कूल में पढ़ने गए है या सफाई का काम करने गए हैं। इस बारे में जब खण्ड शिक्षा अधिकारी के मोबाइल पर फोन किया गया तो उनका फोन नही उठा। जब इसकी जानकारी बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल को दी गयी तब उन्होंने कहा कि अगर ऐसा किया गया है तो उस पर विधि के अनुसार कार्यवाही की जाएगी। इस घटना की पूरे क्षेत्र में चर्चा है। सफाईकर्मी भी अब लोगों के निशाने पर है, क्योंकि स्कूल तक मे अगर छात्र कूड़ा कचरा उठा रहे हैं तो यह बहुत ही गलत है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











