HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : छापामार अभियान जारी, तीसरे दिन लिये गये 33 नमूने

JAUNPUR NEWS : छापामार अभियान जारी, तीसरे दिन लिये गये 33 नमूने

JAUNPUR NEWS : छापामार अभियान जारी, तीसरे दिन लिये गये 33 नमूने

मुख्य खाद्य निरीक्षक ने दुकानदारों से की अपील
जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज झा के निर्देश के अनुपालन में दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाई दूज पर्व को दृष्टिगत रखते हुये मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों के भण्डारण/विक्रय पर प्रभावी रोकथाम के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा चलाये जा रहे विशेष छापामार अभियान के अन्तर्गत बुधवार को खाद्य सचल दल द्वारा अम्बेडकर तिराहा से गुड़, काली मिर्च, हाइडिल तिराहा से पनीर, दूध, खरका तिराहा से दूध, वनस्पति, गोपालापुर से घी, गौरीशंकर से पनीर का नमूना जनहित में जांच हेतु संग्रहित किया गया। इस प्रकार जनपद के विभिन्न स्थानों पर स्थित खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण करते हुये मिलावट के
सन्देह के आधार जनहित में विभिन्न खाद्य पदार्थों के कुल 33 नमूने लिये गये। सहायक आयुक्त खाद्य देवाशीष उपाध्याय के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान की जानकारी देते हुये मुख्य खाद्य निरीक्षक अनिल राय ने बताया कि बीते 7 नवम्बर को 37 एवं 8 नवम्बर को 8 नमूने जांच हेतु संग्रहीत करके खाद्य विश्लेषक को प्रेषित किया गया है। साथ ही श्री राय ने समस्त खाद्य कारोबारकर्ताओं से अपील किया कि आप लोग खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत खाद्य कारोबार संचालन हेतु अनिवार्य वैध खाद्य पंजीकरण/खाद्य अनुज्ञप्ति अवश्यक प्राप्त कर लें।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read