Sunday, May 17, 2026
HomeJaunpurJaunpur News: गौतम बुद्ध के जीवन पर आधारित झांकियों की निकली भव्य...

Jaunpur News: गौतम बुद्ध के जीवन पर आधारित झांकियों की निकली भव्य शोभायात्रा

-

  • गौतम बुद्ध के जीवन पर आधारित झांकियों की निकली भव्य शोभायात्रा

  • बुद्धम शरणं गच्छामि, धम्मं शरणम् गच्छामि से गूंज उठा पूरा वातावरण

तेजस टूडे सं.
संजय शुक्ला
जौनपुर। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी पूर्णिमा को शाक्य मुनि तथागत गौतम बुद्ध के जीवन पर आधारित झाँकियों की भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। यह शोभायात्रा भण्डारी रेलवे स्टेशन से अहियापुर मोड़, सुतहट्टी चौराहा, कोतवाली चौराहा, चहारसू चौराहा, शाही पुल, ओलन्दगंज चौराहा, जोगियापुर, कलेक्ट्री तिराहा से बौद्ध विहार खरका कालोनी लाइन बाजार थाना के सामने बुद्ध मंदिर पहुंची जहां पूजा अर्चना व विश्व शान्ति की मंगल कामना की गयी। साथ ही खीर वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। शोभायात्रा में महिलाएं, पुरुष, बच्चे अपने हाथों में पंचशील का झण्डा लिये शामिल थे जहां बुद्धम शरणं गच्छामि, धम्मं शरणम् गच्छामि, संघ शरणं गच्छामि के मधुर गूंज से पूरा शहर गूंजायमान हो गया। कार्यक्रम का संचालन दूधनाथ मौर्य, चन्दन मौर्य, स्वदेश मौर्य, नर्सिंग मौर्य ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर प्रियदर्शी अशोक मिशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय मौर्य, संरक्षक राम जियावन मौर्य, अध्यक्ष दिनेश चन्द्र मौर्य, पूनम मौर्य, मीडिया प्रभारी पंकज मौर्य, परमानन्द मौर्य, डा. राजीव रत्न मौर्य, महिला प्रकोष्ठ की ममता मौर्य, मुस्कान मौर्य सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

LATEST POSTS

करेंट की चपेट में आने से महिला की हुई मौत

करेंट की चपेट में आने से महिला की हुई मौत पहले पिता, अब माता की मौत से बच्चों में मचा कोहरामतेजस टूडे ब्यूरो अश्विनी सैनी उन्नाव।...

बक्सर धाम मेले में गुम हुई 5 साल की बच्ची को पुलिस ने 1 घण्टे में परिजनों को सौंपा

बक्सर धाम मेले में गुम हुई 5 साल की बच्ची को पुलिस ने 1 घण्टे में परिजनों को सौंपातेजस टूडे ब्यूरो अश्विनी सैनी उन्नाव। बारासगवर थाना...

Jaunpur News: पुरूषोत्तम मास: मास पारायण श्री रामचरित्र मानस महायज्ञ तैयारियां पूरी

पुरूषोत्तम मास: मास पारायण श्री रामचरित्र मानस महायज्ञ तैयारियां पूरीतेजस टूडे सं बिपिन सैनी चौकियां धाम, जौनपुर। मां शीतला चौकियां धाम में पुरुषोत्तम मास में मास...

सम्पूर्ण समाधान दिवस में गूंजा जनता का भरोसा, आईजी ने सुनीं फरियादें

सम्पूर्ण समाधान दिवस में गूंजा जनता का भरोसा, आईजी ने सुनीं फरियादेंतेजस टूडे मण्डल ब्यूरो मुसैब अख्तर गोण्डा। सम्पूर्ण समाधान दिवस पर शनिवार को तहसील सदर...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular