HomeJaunpurJaunpur News: सन्त गुरू रविदास महाराज की 650वीं जयन्ती पर निकली भव्य...

Jaunpur News: सन्त गुरू रविदास महाराज की 650वीं जयन्ती पर निकली भव्य कलश यात्रा

  • सन्त गुरू रविदास महाराज की 650वीं जयन्ती पर निकली भव्य कलश यात्रा

तेजस टूडे सं.
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। “मन चंगा तो कठौती में गंगा” का अमर संदेश देकर समरसता, समानता और मानवता का मार्ग प्रशस्त करने वाले संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जन्म जयंती अभियान पर शुक्रवार को शाहगंज नगर में भव्य एवं श्रद्धामय कलश यात्रा का आयोजन हुआ।

कलश यात्रा का शुभारम्भ आर.डी. इन (आरडी इन) अख्खनसराय के समीप से हुआ। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई ताखा पश्चिम के समीप सम्पन्न हुई। पूरे मार्ग में मातृशक्ति, युवा शक्ति, संत समाज एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं ने अनुशासन, उत्साह और भक्ति भाव के साथ सहभागिता निभाई। यात्रा के दौरान गुरु रविदास महाराज के समरसता, सामाजिक न्याय, समान अवसर एवं मानव सेवा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया गया।

इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक रमेश सिंह ने कहा कि संत गुरु रविदास महाराज के विचार आज भी समाज को एकता, सद्भाव और समानता का मार्ग दिखाते हैं। उनके आदर्शों को अपनाकर ही सामाजिक समरसता को सुदृढ़ किया जा सकता है।

कलश यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति, जिला महामंत्री पियूष गुप्ता, उपाध्यक्ष विनय सिंह, मंत्री धर्मेंद्र मिश्रा, कोषाध्यक्ष रीता जायसवाल, शाहगंज मंडल अध्यक्ष चिंताहरण शर्मा, जिला सोशल मीडिया प्रभारी वेद प्रकाश जायसवाल, मंडल महामंत्री कालीचरण जायसवाल, मंडल महामंत्री धर्मेंद्र सिंह, भाजपा नेता अनिल मोदनवाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष धीरज पाटिल, अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष मुस्तकीम अहमद, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष जसवंत चौहान, मंडल पदाधिकारी प्रिंस गौतम, विशाल गौतम, भुनेश्वर मोदनवाल, महेश लालवानी, अरुण चौहान, दिलीप यादव, गोपाल अग्रहरि, राहुल अग्रहरि, मंटू चौरसिया, रामजी यादव, वीरेंद्र यादव, सभासद सिकंदर साहू, पूर्व सभासद संदीप जायसवाल, शिष अग्रहरि, भाजपा नेता अमित रावत, राजेश जायसवाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Must Read