Sunday, June 14, 2026
HomeJaunpurJaunpur News: मलेरिया को लेकर सचेत रहें आम जनमानस: सुनील यादव

Jaunpur News: मलेरिया को लेकर सचेत रहें आम जनमानस: सुनील यादव

-

  • मलेरिया को लेकर सचेत रहें आम जनमानस: सुनील यादव

तेजस टूडे ब्यूरो
अजय पाण्डेय
जौनपुर। एण्टी मलेरिया माह जून 2026 के मनाये जाने के क्रम में जिला मलेरिया, फाइलेरिया टीम द्वारा पर्यवेक्षक सुनील तिवारी, शिवशंकर वर्मा, राकेश सिंह के नेतृत्व में क्षेत्रीय आशा के सहयोग से नगरीय क्षेत्र के कटघरा, चाचकपुर, उर्दू बाजार आदि स्थानों पर मलेरिया जागरूकता गोष्ठी, पोस्टर पेस्टिंग, पैम्फलेट वितरण, स्वास्थ्य शिक्षा, एंटीलार्वा रसायन स्प्रे, मच्छर प्रजनन स्रोतों का सर्वे, सोर्स रिडक्शन आदि कार्य किये गये। मलेरिया मादा एनाफिलीज मच्छर के काटने से फैलने वाला एक संक्रामक रोग है जिसमें ठंडक, कंपकपी के साथ तेज बुखार, सिर, बदन में दर्द, उल्टी मितली आती है, जांच उपचार में देरी पर खून की कमी, तिल्ली का बढ़ना, अत्यधिक कमजोरी आदि शुरुवाती लक्षण आते हैं।
जिला मलेरिया अधिकारी सुनील यादव ने जनमानस से अपील किया कि मलेरिया और इसके मच्छरों से बचाव के लिये अपने घरों के आस पास साफ सफाई रखें, झाड़ियों की कटाई करें, कूड़ा कबाड़ न एकत्र होने दें, जल जमाव न होने दें, नालियों एवं गड्ढों में जला हुआ मोबिल ऑयल डालें, कूलर, फ्रिज की ट्रे का पानी सप्ताह में बदल दें, पूरी आस्तीन के कपड़े पहने, खुली बदन न सोएं, मच्छरदानी का उपयोग करें, बुखार की स्थिति में तत्काल निजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाकर अपना निःशुल्क जांच उपचार कराएं। मलेरिया बुखार होने पर पूरी तरह आराम करें, समय पर दवाएं लेते रहें, तरल, हल्के, सुपाच्य खाद्य सामग्रियों का भरपूर सेवन करें, तले भुने गरिष्ठ भोजन से बचें, झोला छाप डाक्टर या स्वयं से दवा न लें।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

LATEST POSTS

Jaunpur News: सड़क पर टूटकर लटका बिजली का पोल दुर्घटना को दे रहा दावत

सड़क पर टूटकर लटका बिजली का पोल दुर्घटना को दे रहा दावत सोगर विद्युत उपकेन्द्र से प्रभावित क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप, उपभोक्ता परेशान...

Jaunpur News: योग से जागता है ऊर्जा और आत्मविश्वास: कुलपति

योग से जागता है ऊर्जा और आत्मविश्वास: कुलपति 600 एनसीसी कैडेटों को कराया गया योगाभ्यासतेजस टूडे सं. विरेन्द्र यादव सरायख्वाजा, जौनपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व...

Jaunpur News: पीयूकैट-2026: आवेदन की अन्तिम तिथि 20 जून तक बढ़ी

पीयूकैट-2026: आवेदन की अन्तिम तिथि 20 जून तक बढ़ीतेजस टूडे सं. विरेन्द्र यादव सरायख्वाजा, जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में विश्वविद्यालय परिसर में संचालित...

Jaunpur News: जौनपुर की अदिति एवं संध्या सब जूनियर स्टेट बॉक्सिंग चैम्पियनशिप के लिये रवाना

जौनपुर की अदिति एवं संध्या सब जूनियर स्टेट बॉक्सिंग चैम्पियनशिप के लिये रवानातेजस टूडे सं. अजय विश्वकर्मा सिद्दीकपुर, जौनपुर। सहारनपुर में 15 से 18 जून तक...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular