HomeJaunpurJaunpur News: जेआरएफ में गरिमा यादव ने हासिल की सफलता

Jaunpur News: जेआरएफ में गरिमा यादव ने हासिल की सफलता

  • जेआरएफ में गरिमा यादव ने हासिल की सफलता

  • परिवार में छायी खुशी, लोगों ने दी बधाई

तेजस टूडे सं.
डाॅ. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। प्राथमिक शिक्षक संघ सुइथाकला के ब्लॉक मंत्री एवं शेखाही गांव निवासी उमेश चन्द्र यादव की बेटी गरिमा यादव ने जून 2026 के जूनियर रिसर्च फेलोशिप परिणाम में सफलता हासिल करके परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

परिणाम घोषित होने के बाद गरिमा के चयन की जानकारी मिलते ही परिजनों, शिक्षक साथियों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। शिक्षक परिवार से ताल्लुक रखने वाली गरिमा शुरू से ही मेधावी छात्रा रही हैं। उन्होंने हिन्दी एवं गणित विषय में परास्नातक की उपाधि प्राप्त की है। साथ ही वह दो बार राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) भी उत्तीर्ण कर चुकी हैं। जून 2026 की जेआरएफ परीक्षा में हिन्दी विषय से उन्होंने 300 में 216 अंक प्राप्त कर सफलता हासिल किया। गरिमा ने बताया कि उनका लक्ष्य यूपीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण कर भारतीय प्रशासनिक सेवा में जाना है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय कठिन परिश्रम, दादा-दादी, माता-पिता और गुरुजनों के आशीर्वाद को दिया।

बता दें कि गरिमा के दादा राम उजागिर यादव प्रधानाध्यापक पद से सेवानिवृत्त हैं। उनकी सफलता पर प्रबन्धक सुरेश पाण्डेय, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष रणंजय सिंह, दुष्यंत मिश्र, पारसनाथ यादव, प्रणय तिवारी सहित माता जय देवी, दादी भानमती देवी, भाई उत्कर्ष, उत्कृष्ट, शिक्षक साथियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।

 

 

 

 

Must Read