Tuesday, March 10, 2026
HomeJaunpurJaunpur News: पिछले 45 वर्षों से हर क्षेत्र में कार्य कर रही...

Jaunpur News: पिछले 45 वर्षों से हर क्षेत्र में कार्य कर रही गैलेंट कम्पनी: अमित कालरा

-

  • पिछले 45 वर्षों से हर क्षेत्र में कार्य कर रही गैलेंट कम्पनी: अमित कालरा

  • उच्चतम क्वालिटी का सामान देती है कम्पनी: सुजीत वाजपेयी

  • वीके एण्ड कम्पनी ने डीलरों एवं कॉन्ट्रेक्टरों का किया सम्मान

तेजस टूडे ब्यूरो
शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। गैलेंट कम्पनी लगभग 45 वर्ष से हर क्षेत्र में काम कर रही है। आने वाले दिनों में यह उत्तर भारत का सबसे बड़ा स्टील प्लाण्ट होगा। इस समय हमारी प्रोडक्शन कैपेसिटी 50000 टन है जो आने वाले दिनों में 75000 टन के करीब पहुंच जायेगी। उक्त बातें जौनपुर नगर में आयोजित एक समारोह में कम्पनी के जीएम अमित कालरा ने उपस्थित डीलर और कॉन्ट्रेक्टरों की बैठक में कही।

नगर में आयोजित यह कार्यक्रम कम्पनी के डिस्ट्रीब्यूटर वी.के. एण्ड कम्पनी ने किया जहां बताया गया कि गोरखपुर की यह कम्पनी गैलेंट नाम से सरिया और सीमेंट का उत्पादन करती है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जीएम अमित कालरा और विशिष्ट अतिथि सुजीत वाजपेयी रहे जिनका स्वागत जौनपुर के डिस्ट्रीब्यूटर हेमंत सिंह ने पुष्प गुच्छ भेंट करते हुये माल्यार्पण करके किया।

इसी क्रम में एजीएम सुजीत बाजपेयी ने कहा कि कम्पनी बहुत ही उच्चतम क्वालिटी का सीमेंट बना रही है जो तमाम सरकारी प्रोजेक्ट जैसे रोड, पुल आदि निर्माण में इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके उपरान्त वी.के. एण्ड कम्पनी के अधिष्ठाता विवेक सिंह और उनके अनुज हेमंत सिंह, यशवीर सिंह ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट करके स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन योगेश साहू ने किया।

इस अवसर पर प्रदीप सिंह, अमित जायसवाल, इं. सतीश मौर्य, प्रदीप चौरसिया, प्रमोद मौर्या, फिरोज, राहुल यादव, मो. अकील, विनय प्रजापति, सूरत सेठ सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

LATEST POSTS

प्रसव केन्द्र पर तैनात एएनएम व स्टाफ नर्स का हुआ प्रशिक्षण

प्रसव केन्द्र पर तैनात एएनएम व स्टाफ नर्स का हुआ प्रशिक्षण सीएमओ ने दिये मूल मंत्र, कहा: देखभाल के साथ दें जरूरी जानकारीतेजस टूडे...

सुविवि में रंगोली एवं पोस्टर की कार्यशाला आयोजित

सुविवि में रंगोली एवं पोस्टर की कार्यशाला आयोजित राष्ट्र एवं समाज निर्माण के लिये आगे आयें महिलाएं एवं बेटियां: कुलपतितेजस टूडे ब्यूरो देवी प्रसाद शर्मा आजमगढ़।...

मुम्बई—नासिक हाईवे पर हुआ भीषण हादसा, दो ऑटो चालकों की हुई दर्दनाक मौत

मुम्बई—नासिक हाईवे पर हुआ भीषण हादसा, दो ऑटो चालकों की हुई दर्दनाक मौततेजस टूडे ब्यूरो राजू पाल भिवंडी, मुम्बई। नासिक एक्सप्रेस हाईवे पर भीषण सड़क हादसा...

आज का दिन नारी शक्ति के संघर्ष, संकल्प एवं सफलता का उत्साहवर्धन करने वाला है। डीडीओ

आज का दिन नारी शक्ति के संघर्ष, संकल्प एवं सफलता का उत्साहवर्धन करने वाला है। डीडीओतेजस टूडे ब्यूरो देवी प्रसाद शर्मा आजमगढ़। जुपिटर ऑडिटोरियम इंदिरा गांधी...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular