Jaunpur News : 2022 में फिर बनेगी भाजपा की पूर्ण बहुमत सरकार: स्वामी प्रसाद मौर्य

Jaunpur News : 2022 में फिर बनेगी भाजपा की पूर्ण बहुमत सरकार: स्वामी प्रसाद मौर्य

अखिलेश का सपना मुंगेरीलाल के हसीन सपने जैसे साबित होंगे: स्वामी प्रसाद
मोहम्मद अरशद
जौनपुर। प्रदेश के श्रम सेवायोजन समन्वय मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि 2022 में योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनेगी। देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशन में उत्तर प्रदेश में इतने विकास कार्य हुए हैं कि अब किसी भी दल को कुछ बोलने की हिम्मत नहीं रह गई। वह गुरुवार को श्रम विभाग की ओर से आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में स्वामी प्रसाद ने तंज कसते हुए कहा कि सपने तो सभी को आते हैं, सपना देखना भी चाहिए। सपना सपना होता है लेकिन अखिलेश यादव का सपना मुंगेरीलाल के हसीन सपने जैसा साबित होगा। क्योंकि सपने कभी सच नहीं होते।

कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि उस दल के सत्ता में आते ही प्रदेश भर में जिस प्रकार से खुलेआम गुंडागर्दी होती थी, उसका अंजाम आज भी प्रदेश की जनता भली-भांति जानती है। बिना नाम लिए उन्होंने कहा कि उक्त पार्टी के शासनकाल में सरकारी नौकरियों में भर्ती और अनैतिक तरीके से बनाई गई अरबों खरबों की रकम आज कानपुर से लेकर कन्नौज के इत्र कारोबारियों की दीवारों और तहखानों से निकल रही है।

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि बसपा और कांग्रेस तो अब कहीं लड़ाई में कहीं नजर भी नहीं आते। इन दोनों दलों के नेताओं को एयर कंडीशन से निकलने की फुर्सत ही नहीं दो प्रदेश की भोली-भाली जनता का दुख दर्द वह कैसे जाने।
भाजपा सरकार की उपलब्धियां बताते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने प्रदेश भर के तमाम चिन्हित भू माफियाओं, मोस्ट वांटेड अपराधियों को यूपी से खदेड़ कर उन्हें उनके असली ठिकाने पर पहुंचा दिया है। अभी भी ऐसे तमाम नामचीन अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई चल रही है।

समारोह में प्रदेश के राज्यमंत्री गिरीश चंद यादव, वरिष्ठ पत्रकार इन्द्रजीत सिंह मौर्य, डॉ चंद्रजीत मौर्य, डॉ राजीव रत्न मौर्य, पूर्व सभासद नीरज मौर्य, मीडिया प्रभारी भाजपा काशी प्रांत संजय मौर्य, बलराम राजभर, करंजाकला ब्लॉक ग्राम रोजगार सेवक संघ अध्यक्ष बृजेश कुमार मौर्य, कृष्ण दत्त मौर्य पप्पू, दामोदर मौर्य समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

 

 

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

 

 

A

 

 

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent