Sunday, March 8, 2026
HomeJaunpurJaunpur News: पूर्व कुलपति प्रो. सुन्दर लाल नहीं रहे, पूविवि में हुई...

Jaunpur News: पूर्व कुलपति प्रो. सुन्दर लाल नहीं रहे, पूविवि में हुई शोकसभा

-

  • पूर्व कुलपति प्रो. सुन्दर लाल नहीं रहे, पूविवि में हुई शोकसभा

तेजस टूडे सं.
विरेन्द्र यादव
सरायख्वाजा, जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. सुंदर लाल के आकस्मिक निधन पर विश्वविद्यालय के सरस्वती सदन में शोकसभा हुई। उल्लेखनीय है कि प्रो. सुंदर लाल का निधन बीती रात उनके निज आवास आगरा में हुआ।

पूविवि में आयोजित शोकसभा में कुलपति प्रो. वन्दना सिंह ने कहा कि प्रो. सुंदर लाल ने अपने कार्यकाल में विश्वविद्यालय को प्रगति के पथ पर अग्रसर करने हेतु अनेक महत्वपूर्ण कार्य किये। उन्होंने ‘बापू बाजार’ जैसी अभिनव योजनाओं के माध्यम से विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को समाज से सीधे जोड़ने का सार्थक प्रयास किया। उनका निधन विश्वविद्यालय परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

गौरतलब है कि प्रो. सुंदर लाल पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 15वें कुलपति थे। उनका कार्यकाल 21 दिसंबर 2010 से 20 दिसंबर 2013 तक रहा। वे डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा के गणित विभाग में प्रोफेसर पद से सेवानिवृत्त हुए थे। सेवानिवृत्ति के उपरांत भी वे आगरा विश्वविद्यालय में नियमित रूप से गणित विषय का अध्यापन कार्य कर रहे थे। शोकसभा में पूविवि के कुलसचिव केशलाल ने शोक संदेश का पाठ किया।

इस अवसर पर प्रो. प्रमोद यादव, प्रो. अजय प्रताप सिंह, प्रो. मानस पांडेय, प्रो. मनोज मिश्रा, प्रो. मुराद अली, प्रो. गिरधर मिश्रा, प्रो. प्रदीप कुमार, प्रो. संतोष कुमार, डॉ. रषिकेश, डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ. श्याम कन्हैया सिंह, डॉ. मंगला यादव, उप कुलसचिव अजीत कुमार, बबीता सिंह, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष वारिन्द्र यादव, रमेश यादव, डॉ. इंद्रेश गंगवार, सुशील प्रजापति सहित विश्वविद्यालय के अनेक शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

LATEST POSTS

सीडीओ की अध्यक्षता में गौआश्रय स्थलों की जिलास्तरीय अनुश्रवण एवं मूल्यांकन समिति की बैठक सम्पन्न

सीडीओ की अध्यक्षता में गौआश्रय स्थलों की जिलास्तरीय अनुश्रवण एवं मूल्यांकन समिति की बैठक सम्पन्नतेजस टूडे सं. राहुल तिवारी अलीगढ़। मुख्य विकास अधिकारी योगेन्द्र कुमार की...

समस्या नहीं, समाधान की संस्कृति

समस्या नहीं, समाधान की संस्कृति खैर में सम्पूर्ण समाधान दिवस बना जवाबदेह प्रशासन का उदाहरण जनमानस ने सीधे प्रशासनिक अधिकारियों को बतायीं अपनी समस्याएंतेजस...

स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द महाराज का जागृति ब्राह्मण समाज ने किया भव्य स्वागत

स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द महाराज का जागृति ब्राह्मण समाज ने किया भव्य स्वागततेजस टूडे ब्यूरो जयशंकर दूबे सुलतानपुर। सुलतानपुर पहुंचे जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का जागृति ब्राह्मण समाज...

सीडीओ की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

सीडीओ की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन शिकायतों का गुणवत्तापरक, समयबद्ध निस्तारण करें अधिकारी: सीडीओतेजस टूडे ब्यूरो एनके मिश्र लखीमपुर खीरी। आमजन की...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular