Advertisement

Jaunpur News : मजबूर होकर कर्मचारियों को पकड़नी पड़ी आंदोलन की राहः दिनेश सिंह

Jaunpur News : मजबूर होकर कर्मचारियों को पकड़नी पड़ी आंदोलन की राहः दिनेश सिंह

जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह सहित पदाधिकारियों ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर उप मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपा। इस मौके पर दिनेश सिंह ने बताया कि शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के शिक्षक पद पर पदोन्नत, अवकाश नकदीकरण, प्रबंध समिति में भागीदारी, पदोन्नत के उपरांत 22बी का लाभ, पुरानी पेंशन योजना की बहाली एवं अन्य मांगों को लेकर प्रदेश के सभी शिक्षणेतर कर्मचारी आंदोलित हैं।

उन्होंने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार से कई चक्र वार्ता हो चुकी है फिर भी मांगों पर सरकार गंभीर नहीं है। जिसके कारण आज तक शासनादेश निर्गत नहीं हुआ और मजबूर होकर कर्मचारियों को आंदोलन की राह पकड़नी पड़ी। यदि समय रहते सरकार द्वारा उक्त मांगों पर शासनादेश नहीं जारी होता है तो प्रदेश एवं जनपद के समस्त शिक्षणेत्तर कर्मचारी आगामी विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे।

इस अवसर पर जिला मंत्री साहब लाल यादव, कोषाध्यक्ष सुधेन्दु सिंह, उपाध्यक्ष लाल बहादुर विश्वकर्मा, अजय कुमार सिंह, हृदय नारायण सिंह, अम्बर कुमार सिंह, फूलचंद यादव, राजेंद्र यादव, शैलेंद्र कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent