Friday, May 22, 2026
HomeJaunpurJaunpur News: पराली जलाने से खेत में उठी लपटों ने मचायी तबाही

Jaunpur News: पराली जलाने से खेत में उठी लपटों ने मचायी तबाही

-

  • पराली जलाने से खेत में उठी लपटों ने मचायी तबाही

  • दो गुटों में मारपीट व तोड़फोड़ से गांव में तनाव

  • छप्परयुक्त डीजल सेट व बाग में रखा ईंधन जला

तेजस टूडे सं.
डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के जैनपुर गांव में सोमवार को पराली जलाना उस समय भारी पड़ गया जब आग ने अचानक भयावह रूप धारण कर लिया। तेज हवा के चलते खेत से उठी आग फैलते हुए पास के छप्पर युक्त डीजल सेट और आम के बाग तक पहुंच गई जहां अनुसूचित जाति के लोगों द्वारा रखा गया ईंधन भी जलकर खाक हो गया।
जानकारी के अनुसार गांव के वर्मा परिवार द्वारा खेत में पड़ी पराली में आग लगाई गई थी। देखते ही देखते आग बेकाबू होकर पड़ोसी गांव निवासी बजरंगी पाण्डेय के छप्पर युक्त डीजल इंजन को अपनी चपेट में लेते हुए गोसाईं के बाग तक पहुंच गई। बाग में रखे उपले, उपली और लकड़ियां भी जल गईं जिससे आस—पास अफरा—तफरी मच गई। इसी दौरान आग लगाने को लेकर शुरू हुई कहासुनी ने दो गुटों के बीच विवाद का रूप ले लिया।

आरोप है कि कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई और कुछ लोगों ने घरों पर पहुंचकर तोड़—फोड़ भी की। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल व्याप्त हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। क्षेत्राधिकारी शाहगंज गिरीन्द्र सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर प्राप्त हुई है और मामले की जांच की जा रही हैं गांव में शान्ति व्यवस्था कायम है। जांच के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

LATEST POSTS

पूर्व प्रधानमंत्री को कांग्रसियों ने किया याद

पूर्व प्रधानमंत्री को कांग्रसियों ने किया यादतेजस टूडे ब्यूरो चित्रकूट। जिला कांग्रेस कैंप कार्यालय में गुरुवार को भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि...

प्रकृति संरक्षित नहीं इसलिये पड़ रही भीषण ज्वलन: भार्गव

प्रकृति संरक्षित नहीं इसलिये पड़ रही भीषण ज्वलन: भार्गवतेजस टूडे ब्यूरो चित्रकूट। प्रयागराज से पधारे पूज्य बालकृष्ण भार्गव महाराज पंचम दिवस की कथा श्रवण कराते...

जीवात्मा एवं परमात्मा के मिलन को ही कहा गया है महारास: पारासर

जीवात्मा एवं परमात्मा के मिलन को ही कहा गया है महारास: पारासरतेजस टूडे ब्यूरो चित्रकूट। भागवत कथा के षष्टम दिवस पर कथा व्यास डॉ. श्याम...

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मनायी गयी पुण्यतिथि

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मनायी गयी पुण्यतिथितेजस टूडे ब्यूरो राजीव जायसवाल प्रयागराज। कांग्रेस पार्टी कार्यालय कॉटन मिल्स नैनी पर भारतरत्न देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular