पांच दिवसीय जैविक खाद कृषक प्रशिक्षण सम्पन्न
दस किसानों को दिया गया जैविक खाद किट
तेजस टूडे सं.
विकास यादव
नौपेड़वा, जौनपुर। बक्शा कृषि विज्ञान केंद्र के प्रशिक्षण हाल में आयोजित 5 दिवसीय किंडवित जैविक खाद विषयक कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर शनिवार को जनपद के 10 किसानों को निःशुल्क जैविक खाद वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. सुरेश कनौजिया ने किया। कार्यक्रम के समन्वय एवं पादप सुरक्षा वैज्ञानिक डॉ. रुपेश सिंह ने जैविक खाद की उपयोगिता एवं उसके महत्व पर विस्तृत जानकारी देते हुए मृदा सुधार एवं मृदा स्वास्थ्य से होने वाले लाभ से किसानों को परिचित कराया।
मत्स्य पालन वैज्ञानिक डा. हरिओम वर्मा ने अच्छी मृदा की पहचान एवं स्वस्थ मृदा में मछलियों के उचित वृद्धि एवं रोग रहित होने पर प्रकाश डाला। उद्यान वैज्ञानिक डा. राजीव सिंह ने जैविक खेती से होने वाले लाभ एवं मानव स्वास्थ्य पर पढ़ने वाले रासायनिक खादो के दुष्परिणाम से बचने की सलाह दी। प्रशिक्षण समापन पर जनपद के 10 चयनित कृषकों को जैविक खाद वितरित किया गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














