Tuesday, May 12, 2026
HomeJaunpurJaunpur News: मिशन शक्ति अभियान में छात्राओं को किया गया जागरूक

Jaunpur News: मिशन शक्ति अभियान में छात्राओं को किया गया जागरूक

-

  • मिशन शक्ति अभियान में छात्राओं को किया गया जागरूक

तेजस टूडे सं.
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत थाना शाहगंज पुलिस ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुपम सिंह के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम एवं मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीम द्वारा थाना क्षेत्र के सेंट जॉन्स स्कूल शाहगंज में छात्राओं को उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
इस दौरान छात्राओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे पुलिस आपातकालीन सेवा 112, स्वास्थ्य सेवा 102 व 108, वूमेन पावर लाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 तथा साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी गई।
साथ ही सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे विधवा पेंशन योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, नशा मुक्ति भारत अभियान एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के बारे में भी विस्तार से बताया गया।
जागरूकता कार्यक्रम में महिला कांस्टेबल अंतिमा सिंह, दीपिका तिवारी एवं वंदना की विशेष सहभागिता रही। पुलिस टीम ने छात्राओं को महिला एवं बाल अपराध, साइबर अपराध, गौ तस्करी, शराब तस्करी जैसी गतिविधियों के प्रति सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना देने के लिए प्रेरित किया। अन्त में छात्राओं ने जागरूकता अभियान की सराहना करते हुए इसे उपयोगी बताया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

LATEST POSTS

मेधावी छात्र-छात्राओं को स्कॉलरशिप प्रदान करके किया गया सम्मानित

मेधावी छात्र-छात्राओं को स्कॉलरशिप प्रदान करके किया गया सम्मानिततेजस टूडे ब्यूरो रूपा गोयल बांदा। भागवत प्रसाद मेमोरियल कैंपस (सीबीएसई बोर्ड) में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया...

स्वाभिमान पर्व का हुआ आयोजन, बामदेवेश्वर मन्दिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

स्वाभिमान पर्व का हुआ आयोजन, बामदेवेश्वर मन्दिर में उमड़ा आस्था का सैलाबतेजस टूडे ब्यूरो रूपा गोयल बांदा। अटूट आस्था के 1000 वर्ष" के संकल्प के साथ...

राष्ट्र रक्षक वीर शिरोमणि महाराजा सुहेलदेव विजय महोत्सव का हुआ आयोजन

राष्ट्र रक्षक वीर शिरोमणि महाराजा सुहेलदेव विजय महोत्सव का हुआ आयोजनतेजस टूडे ब्यूरो अब्दुल शाहिद बहराइच। राष्ट्र रक्षक वीर शिरोमणि महाराजा सुहेलदेव विजय महोत्सव कार्यक्रम महाराजा...

इंसानियत की मिसाल बनी फखरपुर की घटना

इंसानियत की मिसाल बनी फखरपुर की घटनातेजस टूडे ब्यूरो अब्दुल शाहिद बहराइच। लखनऊ हाईवे पर फखरपुर के करीब दो कारों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular