Wednesday, June 10, 2026
HomeJaunpurJaunpur News: शादी समारोह से लौट रहे पिता-पुत्रों पर हमला, कई लोग...

Jaunpur News: शादी समारोह से लौट रहे पिता-पुत्रों पर हमला, कई लोग हुये घायल

-

  • शादी समारोह से लौट रहे पिता-पुत्रों पर हमला, कई लोग हुये घायल

  • पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट एवं जानमाल की धमकी का आरोप

तेजस टूडे सं.
राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के खलौतीपुर गाँव में एक शादी समारोह के दौरान पुरानी रंजिश को लेकर जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की माँग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार खलौतीपुर निवासी टिल्लू पुत्र लल्तू ने थाना खेतासराय में दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि गाँव के धर्मराज के घर शादी समारोह आयोजित था। इसी दौरान गत 22 मई को लगभग रात 11 बजे पुरानी रंजिश को लेकर प्रदीप उर्फ कल्लू पुत्र भुवान लाल, विजय कुमार निवासी खलौतीपुर तथा शनि पुत्र अजात और अभिषेक पुत्र मोहन लाल निवासीगण निकासीपुर थाना दीदारगंज समेत कुछ अन्य लोगों ने शादी समारोह में ही उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।
पीड़ित के मुताबिक मामला शांत होने के बाद जब वह अपने बेटों सतीश चंद और चंदन के साथ थाने से वापस घर लौट रहे थे तभी रास्ते में आरोपियों ने दोबारा उन्हें घेर लिया। आरोप है कि हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों, पंच, ईंट और पत्थरों से हमला कर दिया। इस हमले में टिल्लू तथा उनके दोनों पुत्र गम्भीर रूप से घायल हो गए। यह भी आरोप लगाया गया है कि मारपीट के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घायल पक्ष ने पुलिस से मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई किए जाने की माँग की है। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया मामले में तहरीर के आधार चार नामज़द सहित 5 के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

LATEST POSTS

Jaunpur News: मोहर्रम कमेटी ने सौंपा ज्ञापन

मोहर्रम कमेटी ने सौंपा ज्ञापनतेजस टूडे सं. जौनपुर। मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष सैयद परवेज हसन ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। जिसमें...

Jaunpur News: हिरासत में लिया गया ट्रैक्टर दूसरे दिन ही छोड़े जाने पर उठ रहे सवाल

हिरासत में लिया गया ट्रैक्टर दूसरे दिन ही छोड़े जाने पर उठ रहे सवालतेजस टूडे सं. तरुण चौबे सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत इन दिनों...

Jaunpur News: विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोपतेजस टूडे सं. अनुपम मौर्य बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के महुआरी बनकट गांव में...

Jaunpur News: गुजर ताल के सौंदर्यीकरण व पर्यावरण संरक्षण को लेकर डीएम ने किया निरीक्षण

गुजर ताल के सौंदर्यीकरण व पर्यावरण संरक्षण को लेकर डीएम ने किया निरीक्षण गुज़र ताल किनारे वृहद पौधरोपण, सोलर एवं हाई मास्ट लाइट लगाने...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular