Monday, June 8, 2026
HomeJaunpurJaunpur News; जिलाधिकारी से मिला कर्मचारियों का प्रतिनिधिमण्डल

Jaunpur News; जिलाधिकारी से मिला कर्मचारियों का प्रतिनिधिमण्डल

-

  • जिलाधिकारी से मिला कर्मचारियों का प्रतिनिधिमण्डल

  • कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के त्वरित निदान के लिये डीएम ने दिये निर्देश

तेजस टूडे ब्यूरो
अजय पाण्डेय
जौनपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष डॉ प्रदीप सिंह के नेतृत्व में कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर वार्ता हेतु कर्मचारियों का प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिला। वार्ता में जिलाधिकारी के साथ मुख्य विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला पंचायत राज अधिकारी भी मौजूद रहे।
प्रतिनिधिमण्डल का नेतृत्व कर रहे डा. प्रदीप सिंह ने मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन के पत्र का हवाला देते हुए प्रत्येक माह कर्मचारी समस्याओं के समाधान हेतु मान्यता प्राप्त सेवा संघों के पदाधिकारियों के साथ जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों की वार्ता हेतु अनुरोध किया जिसे जिलाधिकारी ने तत्काल स्वीकृत करते हुए संबंधित को पत्र जारी करने का निर्देश दिया।
ई-ऑफिस के मुद्दे पर जनपद के समस्त ग्राम विकास अधिकारियों के माह अप्रैल का वेतन रोकने की बात को शासनादेश का अवलोकन एवं विचार—विमर्श के बाद सहमति देते हुए पूरी संवेदनशीलता के साथ जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को तत्काल वेतन रिलीज करने हेतु निर्देशित किया।
जनपद में 11 अप्रैल को संपन्न समन्वय समिति जौनपुर द्वारा आयोजित “कर्मचारी समस्या सुनवाई चौपाल दिवस” की कार्यवृत्ति में ग्राम पंचायत एवं ग्राम विकास अधिकारियों की 28 सूत्रीय मांग पत्र पर गंभीरता पूर्व विचार करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को बिंदुवार समस्याओं के समाधान का तत्काल निर्देश देते हुए कार्यवृत्ति जारी करने को कहा।
अन्त में अध्यक्ष डा. सिंह ने जिलाधिकारी के प्रति आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि विकास की सतत प्रक्रिया में अधिकारी एवं कर्मचारी एक—दूसरे के परिपूरक हैं। जनपद के समस्त कर्मचारी पूरी ऊर्जा एवं उत्साह के साथ शासन प्रशासन की विभिन्न योजनाओं में जनपद को अग्रणी भूमिका में रखने हेतु सदैव की तरह आगे भी प्रत्याशील रहेंगे।
इस अवसर पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला मंत्री देवेश यादव, जिला कोषाध्यक्ष रामकृष्ण पाल, आंगनबाड़ी संघ की अध्यक्ष सरिता सिंह, उपाध्यक्ष डॉ फूलचंद कनौजिया सहित अन्य लोग शामिल रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

LATEST POSTS

Jaunpur News: मोहर्रम कमेटी ने सौंपा ज्ञापन

मोहर्रम कमेटी ने सौंपा ज्ञापनतेजस टूडे सं. जौनपुर। मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष सैयद परवेज हसन ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। जिसमें...

Jaunpur News: हिरासत में लिया गया ट्रैक्टर दूसरे दिन ही छोड़े जाने पर उठ रहे सवाल

हिरासत में लिया गया ट्रैक्टर दूसरे दिन ही छोड़े जाने पर उठ रहे सवालतेजस टूडे सं. तरुण चौबे सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत इन दिनों...

Jaunpur News: विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोपतेजस टूडे सं. अनुपम मौर्य बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के महुआरी बनकट गांव में...

Jaunpur News: गुजर ताल के सौंदर्यीकरण व पर्यावरण संरक्षण को लेकर डीएम ने किया निरीक्षण

गुजर ताल के सौंदर्यीकरण व पर्यावरण संरक्षण को लेकर डीएम ने किया निरीक्षण गुज़र ताल किनारे वृहद पौधरोपण, सोलर एवं हाई मास्ट लाइट लगाने...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular