Sunday, March 8, 2026
HomeJaunpurJaunpur News: शिक्षा ही गरीबी मिटायेगा: कमलेश यादव

Jaunpur News: शिक्षा ही गरीबी मिटायेगा: कमलेश यादव

-

  • शिक्षा ही गरीबी मिटायेगा: कमलेश यादव

तेजस टूडे सं.
विकास यादव
बक्शा, जौनपुर। यादव महासभा के प्रदेश महासचिव कमलेश यादव ने स्थानीय विकास खण्ड क्षेत्र के बेल्छा गांव में गोष्ठी करके बच्चों एवं लोगों को शिक्षा के प्रति जागरुक किया। इस दौरान बताया गया कि आज जहाँ बहुत सारे नौजवान यहाँ—वहाँ घूमते फिरते एवं मोबाइल देखने में अपना समय बर्बाद कर रहे हैं, वहीं निलेश कुमार गाँव के बच्चों को इकट्ठा करके उन्हें पढ़ाने में जुटे हुए हैं। निलेश का आभार व्यक्त करते हुए कमलेश यादव ने कहा कि शिक्षा ही ग़रीबी मिटायेगी। शिक्षा की रोशनी ही ग़रीबों के जीवन में ख़ुशियाँ बरसाएगी। आज हाईस्कूल और इंटरमीडियट करने के बाद बहुत सारे बच्चे पैसे के अभाव में आगे की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर रोज़ी—रोटी के चक्कर में कमाने चले जाते हैं। ऐसे बच्चों के परिवारों से उन्होंने अनुरोध किया कि आप एक टाइम रोटी मत खाइये लेकिन अपने बच्चों को ज़रूर पढ़ाइये। साथ ही आज सरकार की बहुत सारी योजनाए हैं जो बच्चों को आगे पढ़ाई करने में मदद करती है। हर जागरुक नागरिक का फ़र्ज़ है वह अपने अग़ल बग़ल रहने वाले आम लोगों को शिक्षा के महत्व को समझाये उन्हें शिक्षा से जीवन में होने वाले बदलाव के बारे में बतायें। शिक्षित और जागरुक नागरिक ही किसी किसी भी देश की असली ताक़त होते हैं और उसे बुलंदी पर पहुँचाते हैं। इस अवसर पर प्रेम प्रकाश (प्रेम मठ), राकेश कुमार, राम मिलन, धर्मेन्द्र, विशाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

LATEST POSTS

सीडीओ की अध्यक्षता में गौआश्रय स्थलों की जिलास्तरीय अनुश्रवण एवं मूल्यांकन समिति की बैठक सम्पन्न

सीडीओ की अध्यक्षता में गौआश्रय स्थलों की जिलास्तरीय अनुश्रवण एवं मूल्यांकन समिति की बैठक सम्पन्नतेजस टूडे सं. राहुल तिवारी अलीगढ़। मुख्य विकास अधिकारी योगेन्द्र कुमार की...

समस्या नहीं, समाधान की संस्कृति

समस्या नहीं, समाधान की संस्कृति खैर में सम्पूर्ण समाधान दिवस बना जवाबदेह प्रशासन का उदाहरण जनमानस ने सीधे प्रशासनिक अधिकारियों को बतायीं अपनी समस्याएंतेजस...

स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द महाराज का जागृति ब्राह्मण समाज ने किया भव्य स्वागत

स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द महाराज का जागृति ब्राह्मण समाज ने किया भव्य स्वागततेजस टूडे ब्यूरो जयशंकर दूबे सुलतानपुर। सुलतानपुर पहुंचे जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का जागृति ब्राह्मण समाज...

सीडीओ की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

सीडीओ की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन शिकायतों का गुणवत्तापरक, समयबद्ध निस्तारण करें अधिकारी: सीडीओतेजस टूडे ब्यूरो एनके मिश्र लखीमपुर खीरी। आमजन की...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular