HomeJaunpurJaunpur News: शिक्षा केवल पुस्तिकीय ज्ञान तक सीमित न होकर समस्त विकास...

Jaunpur News: शिक्षा केवल पुस्तिकीय ज्ञान तक सीमित न होकर समस्त विकास पर होनी चाहिये केन्द्रित: राम बिहारी

  • शिक्षा केवल पुस्तिकीय ज्ञान तक सीमित न होकर समस्त विकास पर होनी चाहिये केन्द्रित: राम बिहारी

  • विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने मनवायी अपनी प्रतिभा का लोहा

  • मटियारी के एटीएस विद्यालय में आयोजित हुई विज्ञान प्रदर्शनी

तेजस टूडे सं.
विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के मटियारी गांव स्थित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित हुई। प्रदर्शनी में छात्रों ने अपनी रचनात्मकता व वैज्ञानिक सोच का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न प्रोजेक्ट के मॉडल व उनकी उपयोगिता, कार्यप्रणाली तथा वैज्ञानिक सिद्धांत को विस्तार से प्रस्तुत किया। विद्यालय के निर्णायक मंडल द्वारा अवलोकन कर उत्कृष्ट मॉडल का चयन किया गया।
तत्पश्चात कार्यकम में मुख्य अतिथि पहुंचे लायंस क्लब के अध्यक्ष आशीष त्रिपाठी ने चयनित छात्रों को पुरस्कृत कर छात्रों द्वारा प्रस्तुत मॉडल की सराहना करते हुए नित नये अनुसंधान के लिए तत्पर रहने का आह्वान किया। वहीं प्रधानाचार्य डॉ. राम बिहारी मौर्य ने छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को विकसित करने व समस्याओं को पहचान उनके निवारण के उपाय खोजने पर बल दिया। साथ ही कहा कि शिक्षा केवल पुस्तिकीय ज्ञान तक सीमित न होकर विद्यार्थियों के समस्त विकास पर केंद्रित होनी चाहिए। कार्यक्रम का संचालन मितेश मौर्य व संयोजन डॉ. राम आसरे सरोज ने किया।
वहीं स्मिता सिंह के नेतृत्व में निर्णायक मंडल द्वारा परियोजनाओं का अवलोकन किया गया।

परिधि चौधरी के संबोधन के साथ ही कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि राजेंद्र खत्री, शिक्षक आलोक वर्मा, शुभांगी साहू, शिखा वर्मा, शासकीय अधिवक्ता राजेश शुक्ला, त्रिकुंड भास्कर मौर्य, हरिनाथ के साथ भारी संख्या में छात्र, अभिभावक आदि मौजूद रहे।

निर्मित वैक्यूम क्लीनर का दिया गया उपहार
विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने लगभग दो दर्जन से अधिक विभिन्न प्रकार के मॉडल की प्रदर्शनी लगाई और शिक्षकों व मौजूद अभिभावकों को मॉडल के बारे में विस्तृत जानकारी भी दी।प्रदर्शनी में अनेकों मॉडल आकर्षण का केंद्र रही। वहीं छात्र खुश कश्यप द्वारा निर्मित वैक्यूम क्लीनर ने मुख्य अतिथि का ध्यान आकर्षित किया। इसके बाद मुख्य अतिथि छात्र खुश कश्यप को मेडल से सम्मानित करते हुए उपहार स्वरूप वैक्यूम क्लीनर अपने साथ ले गये।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read