पड़ोसी से विवाद में रिश्तेदारी में आये 3 सगे भाइयों की पिटाई, एक गम्भीर
डाॅ. प्रदीप दूबे
तेजस टूडे सं.
सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के एकडला गांव में सोमवार रात पड़ोसी से हुए विवाद में रिश्तेदारी में आए 3 सगे भाइयों की पिटाई कर दी गई। घटना में तीनों घायल हो गये जिनमें एक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार सुलतानपुर जनपद के दोस्तपुर थाना क्षेत्र के सिदिलपुर गांव निवासी अमरजीत बिन्द, राम सिंह बिन्द और जिलाजीत बिन्द पुत्रगण जोखू बिन्द अपने रिश्तेदार के यहां एकडला गांव आए हुए थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर पड़ोसियों से विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर तीनों भाइयों के साथ मारपीट की गई जिससे वे घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। चिकित्सकों ने राम सिंह बिन्द की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया जबकि अन्य दो घायलों का उपचार किया गया। इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष यजुवेन्द्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।









600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

