HomeJaunpurJaunpur News : बेसिक शिक्षा के स्कूलों को बेहतर बनाने में जुटे...

Jaunpur News : बेसिक शिक्षा के स्कूलों को बेहतर बनाने में जुटे बीएसए डा. गोरखनाथ पटेल

Jaunpur News : बेसिक शिक्षा के स्कूलों को बेहतर बनाने में जुटे बीएसए डा. गोरखनाथ पटेल

डा. संजय यादव
बदलापुर, जौनपुर। प्रदेश में संचालित बेसिक स्कूलों को बेहतर बनाने के लिए शासन द्वारा निरंतर प्रयास किया जा रहा है। भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे निपुण भारत लक्ष्य की प्राप्ति हेतु सभी विद्यालय के अध्यापक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में हर संभव प्रयास में जुटे है। बेसिक शिक्षा विभाग के प्राइमरी तथा जूनियर स्कूलों का प्रवेश आकर्षक बनाने तथा शैक्षणिक उन्नयन के लिए जिला प्रशासन ने पहल की है। उसी क्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. गोरखनाथ पटेल स्वयं विकास खंड बदलापुर के विद्यालयों में औचक निरीक्षण किया।

प्राथमिक विद्यालय मिरशादपुर बदलापुर का निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय के सभी अध्यापक उपस्थित पाये गये। 321 नामांकन के सापेक्ष 178 बच्चे उपस्थित पाये गये। विद्यालय में सफाईकर्मी प्रतिदिन नहीं आते हैं जिसके संबंध में जिला पंचायत राज अधिकारी को दूरभाष पर अवगत कराया। विद्यालय में मेन्यू के अनुसार एमडीएम बनता पाया गया। छात्रों का अधिगम स्तर संतोषजनक पाया गया। उच्च प्राथमिक विद्यालय मिरशादपुर में 12 बजे निरीक्षण किया। सभी अध्यापक विद्यालय में उपस्थित थे। अनुदेशक सुमन यादव अनुपस्थिति पाई गई। कमरों में साफ सफाई न होने के कारण पर्याप्त गंदगी पाई गई। कक्षा-8 के 80ः बच्चे हिंदी नहीं पढ़ पाये। छात्रों का अधिगम स्तर अत्यंत न्यून पाए जाने के कारण समस्त अध्यापकों का वेतन माह जुलाई 2022 का अग्रिम आदेश तक अवरुद्ध किया गया। प्राथमिक विद्यालय बड़ारी का निरीक्षण 12.30 बजे किया गया। निरीक्षण के समय सभी अध्यापक उपस्थित थे परंतु शिक्षमित्र शिवकुमार प्रजापति अनुपस्थित पाए गये। इसके लिए अनुपस्थित दिवस का मानदेय अवरुद्ध किया गया। कुल नामांकन 130 के सापेक्ष 65 बच्चे उपस्थित पाए गए। कक्षा-5 में 7 बच्चों के सापेक्ष केवल 3 बच्चे ही हिंदी पढ़ पाए। छात्रों का अधिगम स्तर संतोष जनक न होने की दशा में प्रधानाध्यापक को निर्देशित किया जाता है कि 2 दिवस में अपना स्पष्टीकरण देना सुनिश्चित करें।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read