Wednesday, June 10, 2026
HomeJaunpurJaunpur News: डीएम के मुआयने में फरियादियों से दूरी, पत्रकारों को भी...

Jaunpur News: डीएम के मुआयने में फरियादियों से दूरी, पत्रकारों को भी रोका गया

-

  • डीएम के मुआयने में फरियादियों से दूरी, पत्रकारों को भी रोका गया

तेजस टूडे सं.
सोनू गुप्ता
मडियाहूं, जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने मंगलवार को मड़ियाहूं तहसील पहुंचकर विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम तेज रफ्तार में एक कार्यालय से दूसरे कार्यालय तक जाते नजर आये। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कर्मचारियों से खड़े-खड़े जानकारी लेते हुये तत्काल अगले कक्ष की ओर बढ़ गये। सबसे पहले उन्होंने खतौनी कक्ष का निरीक्षण कर कंप्यूटर ऑपरेटर से कार्य संबंधी जानकारी प्राप्त किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने पत्रकारों से दूरी बनाये रखी। उनके साथ मौजूद पुलिसकर्मियों ने पत्रकारों को फोटो और वीडियो बनाने से मना करते हुए कहा कि समाचार की जानकारी जिला सूचना कार्यालय से उपलब्ध करा दी जाएगी। जिलाधिकारी ने तहसील के विभिन्न कार्यालयों के कमरों को बंद कराकर मुआयना किया। तहसील के कुछ अधिवक्ता एवं तहसील अध्यक्ष ने डीएम से मिलने का प्रयास किया लेकिन उन्हें बाद में मिलने की बात कहकर चेंबर में भेज दिया गया। मौके पर मौजूद फरियादियों ने आरोप लगाया कि जिलाधिकारी ने जनता से भी दूरी बनाए रखी। फरियादियों से कहा कि वह तहसील में दूसरे कार्य से आए हैं और बाद में समस्याएं देखेंगे। हालांकि एक महिला फरियादी के काफी आग्रह करने पर उनका प्रार्थना पत्र लिया गया।जगन्नाथपुर निवासी मनभावती दुबे पत्नी दीनानाथ दुबे जमीन विवाद के मामले को लेकर जिलाधिकारी से मिलने पहुंची थीं, लेकिन उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा। इस अवसर पर एसडीएम नवीन कुमार, तहसीलदार राकेश कुमार, नायब तहसीलदार अमित सरोज, संदीप गुप्ता, रजिस्ट्रार राकेश कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

LATEST POSTS

Jaunpur News: मोहर्रम कमेटी ने सौंपा ज्ञापन

मोहर्रम कमेटी ने सौंपा ज्ञापनतेजस टूडे सं. जौनपुर। मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष सैयद परवेज हसन ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। जिसमें...

Jaunpur News: हिरासत में लिया गया ट्रैक्टर दूसरे दिन ही छोड़े जाने पर उठ रहे सवाल

हिरासत में लिया गया ट्रैक्टर दूसरे दिन ही छोड़े जाने पर उठ रहे सवालतेजस टूडे सं. तरुण चौबे सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत इन दिनों...

Jaunpur News: विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोपतेजस टूडे सं. अनुपम मौर्य बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के महुआरी बनकट गांव में...

Jaunpur News: गुजर ताल के सौंदर्यीकरण व पर्यावरण संरक्षण को लेकर डीएम ने किया निरीक्षण

गुजर ताल के सौंदर्यीकरण व पर्यावरण संरक्षण को लेकर डीएम ने किया निरीक्षण गुज़र ताल किनारे वृहद पौधरोपण, सोलर एवं हाई मास्ट लाइट लगाने...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular