Sunday, June 7, 2026
HomeJaunpurJaunpur News: विभागीय समीक्षा बैठक में डीएम ने दिये आवश्यक निर्देश

Jaunpur News: विभागीय समीक्षा बैठक में डीएम ने दिये आवश्यक निर्देश

-

  • विभागीय समीक्षा बैठक में डीएम ने दिये आवश्यक निर्देश

तेजस टूडे ब्यूरो
जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में विभागीय समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई जहां उन्होंने समस्त विभागीय महत्वपूर्ण बिन्दुओं यथा- प्रचलित राशन कार्डों में आधार सीडिंग की प्रगति, पात्रता सूची में सम्मिलित नये लाभार्थियो की स्थिति, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 तथा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजनान्तर्गत माह-मई 2026 के खाद्यान्न वितरण की स्थिति, विभागीय अधिकारियों द्वारा किये गये निरीक्षण एवं प्रवर्तन कार्यों की स्थिति, निलम्बित/रिक्त दुकानों की स्थिति, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, आई०सी०डी०एस० खाद्यान्न वितरण की स्थिति की बिन्दुवार समीक्षा की गयी।
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी द्वारा जनपद में रिक्त/निरस्त चल रही 25 उचित दर दुकानों पर बैठक आदि पूर्ण कराते हुए चयन की कार्यवाही एक माह तक में पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये गये। उचित दर दुकानों पर बॉयोमेट्रिक्स ई०पॉस मशीनों का संचालन सही से हो इसके लिये समय-समय पर इन्टिग्रा कम्पनी के तकनीकी सहायकों को नियमित रूप से ई०पॉस मशीनों की मॉनिटरिंग करने तथा तकनीकी समस्या पाये जाने पर तत्काल उक्त मशीनों को सही कराये जाने के निर्देश दिये गये।
समस्त क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षकों को निर्देशित किया गया कि अपने क्षेत्रान्तर्गत उचित दर दुकानों पर भ्रमणशील रहते हुए नियमानुसार मानक के अनुरूप कार्डधारकों/लाभार्थियों में वितरण कराना सुनिश्चित करेंगे व नियमित रूप से अपने क्षेत्रान्तर्गत विभागीय प्रवर्तन कार्य करेंगे तथा निर्देशित किया गया कि उचित दर दुकान पर प्राप्त हो रहे चावल इत्यादि की गुणवत्ता की मॉनिटरिंग निरन्तर रूप से जिला खाद्य विपणन अधिकारी करायेंगे। बी०पी०सी०एल०, आई०ओ०सी०एल० एवं एच०पी०सी०एल० के मैनेजर सेल्स अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि लाभार्थियों को होम डिलीवरी के माध्यम से समयबद्ध तरीके से गैस डिलिवर्ड किया जाये। जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिये गये कि जनपद में स्थित पेट्रोल पम्पों पर महिला और पुरुष शौचालय अलग-अलग हो इसके लिये जनपद के समस्त पेट्रोल पम्पों को निर्देश जारी कराया जाय।
समस्त पेट्रोल पम्पों पर हेलमेट और सीटबेल्ट जागरूकता के बोर्ड लगवाये जाने के निर्देश दिये गये तथा नियमित रूप से बॉट-मॉप और उपजिलाधिकारी की गठित टीम से पेट्रोल पम्पों पर पेट्रोल/डीजल की गुणवत्ता की जाँच के निर्देश दिये गये। समस्त क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षकों को निर्देशित किया गया कि अगले समीक्षा बैठक तक अपने क्षेत्रान्तर्गत ई०के०वाई०सी० का कार्य शत—प्रतिशत पूर्ण करा लें तथा यह भी निर्देश दिये गये नवनियुक्त उचित दर विक्रेताओं को इन्टिग्रा कम्पनी से ई०पॉस मशीन के संचालन का प्रशिक्षण दुकान के नियुक्ति के पूर्व प्राप्त करवा दिया जाय। साथ ही समस्त क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षकों को निर्देशित किया गया कि अपने तहसील/ब्लॉक स्तर पर नियुक्त उचित दर विक्रेताओं की मासिक समीक्षा बैठक आहूत करायेंगे तथा उक्त बैठक की कार्यवृत्त प्रेषित करेंगे।
जिलाधिकारी द्वारा दिये गये उक्त निर्देशों के अनुपालन को क्रियान्वित कराये जाने के सम्बन्ध में जिलापूर्ति अधिकारी द्वारा आश्वस्त किये जाने के उपरान्त उक्त बैठक को सधन्यवाद समाप्त किया गया। बैठक में उपायुक्त स्वतः रोजगार, उपायुक्त श्रम रोजगार, जिला खाद्य विपणन अधिकारी, जिलापूर्ति अधिकारी, मैनेजर रिटेल सेल्स आई०ओ०सी०एल०, मैनेजर सेल्स एरिया एच०पी०सी०एल०, मैनेजर सेल्स एल०पी०जी० बी०पी०सी०एल०, असिस्टेन्ट सेल्स मैनेजर, एल०पी०जी० एच०पी०सी०एल०, सगरत क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी/क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

LATEST POSTS

Jaunpur News: मोहर्रम कमेटी ने सौंपा ज्ञापन

मोहर्रम कमेटी ने सौंपा ज्ञापनतेजस टूडे सं. जौनपुर। मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष सैयद परवेज हसन ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। जिसमें...

Jaunpur News: हिरासत में लिया गया ट्रैक्टर दूसरे दिन ही छोड़े जाने पर उठ रहे सवाल

हिरासत में लिया गया ट्रैक्टर दूसरे दिन ही छोड़े जाने पर उठ रहे सवालतेजस टूडे सं. तरुण चौबे सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत इन दिनों...

Jaunpur News: विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोपतेजस टूडे सं. अनुपम मौर्य बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के महुआरी बनकट गांव में...

Jaunpur News: गुजर ताल के सौंदर्यीकरण व पर्यावरण संरक्षण को लेकर डीएम ने किया निरीक्षण

गुजर ताल के सौंदर्यीकरण व पर्यावरण संरक्षण को लेकर डीएम ने किया निरीक्षण गुज़र ताल किनारे वृहद पौधरोपण, सोलर एवं हाई मास्ट लाइट लगाने...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular