Tuesday, June 9, 2026
HomeJaunpurJaunpur News: थाना समाधान दिवस में कोतवाली में डीएम ने सुनीं फरियाद

Jaunpur News: थाना समाधान दिवस में कोतवाली में डीएम ने सुनीं फरियाद

-

  • थाना समाधान दिवस में कोतवाली में डीएम ने सुनीं फरियाद

तेजस टूडे ब्यूरो
अजय पाण्डेय
जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने थाना समाधान दिवस पर शहर कोतवाली में जनसुनवाई किया। इस मौके पर जिलाधिकारी के समक्ष निवासी रासमण्डल राहुल राय पुत्र रमेश राय जिनका उनके पड़ोसी से प्लास्टर कराने के सम्बन्ध में विवाद था और प्रियंका श्रीवास्तव पुत्री आशीष के ताला खुलवाने का विवाद था जिसकी सुनवाई करते हुए जिलाधिकारी ने मौके पर ही समाधान कर दिया। साथ ही जितेंद्र कुमार, पुष्पेन्द्र पाल, अशोक जायसवाल व अनुराग गुप्ता निवासी ताड़तला के प्रार्थना पत्र को सम्बधित एसएचओ को हस्तान्तरित करते हुए निर्देश दिया कि मौके पर जाकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिये गये।
इस दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि प्राप्त होने वाली शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। भूमि विवाद एवं राजस्व से संबंधित मामलों में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर जाकर जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई करे। साथ ही आगे कहा कि फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए शासन की मंशानुरूप पारदर्शी एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन को त्वरित न्याय मिल सके।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक आयुष श्रीवास्तव आईपीएस, नगर मजिस्ट्रेट इन्द्रनन्दन सिंह, कोतवाल विश्वनाथ प्रताप सिंह, चौकी प्रभारी सुनील यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

LATEST POSTS

Jaunpur News: मोहर्रम कमेटी ने सौंपा ज्ञापन

मोहर्रम कमेटी ने सौंपा ज्ञापनतेजस टूडे सं. जौनपुर। मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष सैयद परवेज हसन ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। जिसमें...

Jaunpur News: हिरासत में लिया गया ट्रैक्टर दूसरे दिन ही छोड़े जाने पर उठ रहे सवाल

हिरासत में लिया गया ट्रैक्टर दूसरे दिन ही छोड़े जाने पर उठ रहे सवालतेजस टूडे सं. तरुण चौबे सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत इन दिनों...

Jaunpur News: विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोपतेजस टूडे सं. अनुपम मौर्य बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के महुआरी बनकट गांव में...

Jaunpur News: गुजर ताल के सौंदर्यीकरण व पर्यावरण संरक्षण को लेकर डीएम ने किया निरीक्षण

गुजर ताल के सौंदर्यीकरण व पर्यावरण संरक्षण को लेकर डीएम ने किया निरीक्षण गुज़र ताल किनारे वृहद पौधरोपण, सोलर एवं हाई मास्ट लाइट लगाने...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular