Jaunpur News: डीएम एवं सीडीओ ने जन आरोग्य मेले एवं रामपुर ब्लाक का किया अवलोकन

  • डीएम एवं सीडीओ ने जन आरोग्य मेले एवं रामपुर ब्लाक का किया अवलोकन

तेजस टूडे सं.
अतुल जायसवाल
रामपुर, जौनपुर। केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में स्थानीय विकास खंड में आयोजित जन आरोग्य मेले का जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. एवं मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया ने अवलोकन किया।
इस दौरान अधिकारीद्वय ने स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास परियोजना, शिक्षा, पशुपालन विभाग सहित विभिन्न विभागों एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन कर संचालित योजनाओं की जानकारी प्राप्त किया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में ज्ञान्ता देवी, त्रिभुवन, अंजली, शीला देवी एवं विकास को आयुष्मान भारत कार्ड वितरित किए गए। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत नि:क्षय पोषण योजना के तहत टीबी रोगी फ़लक शेख को पोषण पोटली प्रदान की गई।
बाल विकास परियोजना विभाग अंतर्गत प्रदीप कुमार (आयु 7 माह) एवं काव्या (आयु 6 माह) का अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कराया गया। वहीं पशुपालन विभाग द्वारा त्रिभुवन गौड़, रामपुर बाजार को पशु किट भी वितरित की गई। इसके उपरांत अधिकारीद्वय ने विकास खंड रामपुर परिसर का निरीक्षण करते हुये आईएसओ प्रमाणीकरण हेतु किये जा रहे प्रयासों की सराहना किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने एवं विभागीय कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। मेले में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी आमजन को उपलब्ध कराई गई तथा पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया।

डीएम ने मंत्री जी के कार्यक्रम को लेकर किया निरीक्षण
जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने स्थानीय विकास खंड अंतर्गत ग्राम पट्टी कीरत स्थित वनवासी बस्ती का केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रभारी मंत्री की संभावित रात्रि चौपाल के दृष्टिगत निरीक्षण किया। जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को गांव को विभिन्न सरकारी योजनाओं से पूर्णतः संतृप्त करने के निर्देश दिये। उन्होंने गांव में कराई जा रही तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण करके आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा सभी तैयारियां समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश प्रदान किये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया सहित जनपद स्तरीय अधिकारीगण एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA