Jaunpur News: मकान निर्माण को लेकर विवाद, 4 पर मुकदमा दर्ज

  • मकान निर्माण को लेकर विवाद, 4 पर मुकदमा दर्ज

डाॅ. प्रदीप दूबे
तेजस टूडे सं.
सुइथाकला जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के डीह अशरफाबाद गांव में मकान निर्माण को लेकर हुए विवाद के मामले में पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। गांव निवासी महेंद्र प्रताप पुत्र रन बहादुर ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि वह अपनी भूमि पर पुराने कच्चे मकान की जगह नया मकान बनवा रहे थे। इसी दौरान गांव के ही सुरेंद्र पुत्र रामलखन, उनकी पत्नी गीता, पुत्र अभिषेक तथा परमपत्ती पत्नी शीतला प्रसाद ने निर्माण कार्य का विरोध करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि विरोध करने पर उक्त लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद पीड़ित ने थाना सरपतहां पहुंचकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है तथा साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।