Sunday, March 8, 2026
HomeJaunpurJaunpur News: क्षेत्र पंचायत की अंतिम बैठक में लगभग 5 करोड़ के...

Jaunpur News: क्षेत्र पंचायत की अंतिम बैठक में लगभग 5 करोड़ के विकास प्रस्तावों पर मुहर

-

  • क्षेत्र पंचायत की अंतिम बैठक में लगभग 5 करोड़ के विकास प्रस्तावों पर मुहर

  • विकास खण्ड शाहगंज के सोंधी सभागार में हुई बैठक

तेजस टूडे सं.
राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। विकास खण्ड शाहगंज स्थित सोंधी सभागार में क्षेत्र पंचायत की अंतिम बैठक सकुशल सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख मंजू सिंह ने किया। इस दौरान क्षेत्र के समग्र विकास, विभिन्न योजनाओं की प्रगति तथा आगामी कार्ययोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में खण्ड विकास अधिकारी (बीडीओ) पीयूष त्रिपाठी ने बताया कि पूर्व में स्वीकृत 124 विकास कार्यों में से 87 कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं। शेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने का आश्वासन देते हुए उन्होंने समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया। साथ ही जनहित से जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये।

इस दौरान स्वास्थ्य एवं टीकाकरण, बाल विकास एवं पुष्टाहार, पेयजल, पशुपालन, पेंशन, मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, शिक्षा सहित विभिन्न विभागों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। क्षेत्र पंचायत की इस अंतिम बैठक में लगभग पाँच करोड़ रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों के प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई।

बैठक को भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय सिंह विद्यार्थी, मंडल अध्यक्ष अजय कुमार, डॉ. सूरत बिंद सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। अंत में ब्लॉक प्रमुख मंजू सिंह ने कहा कि उनका कार्यकाल लगभग पूरा होने को है और यह पाँच वर्ष कैसे बीत गए, पता ही नहीं चला। क्षेत्र पंचायत एक परिवार की तरह रही है और सभी जनप्रतिनिधियों के सहयोग से ही विकास कार्य संभव हो सके। उन्होंने सभी के सहयोग और आशीर्वाद के लिए आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर प्रधान संघ अध्यक्ष अशोक यादव, अज़ीम सिद्दीकी, प्रधान महेंद्र, हरिश्याम प्रजापति, नीरज सिंह, बाबा सिंह, प्रधान संदीप, मंडल अध्यक्ष उपेंद्रनाथ मिश्रा, सिराज अहमद, राजकुमार बिंद सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अन्त में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अजय सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन कमलाकांत मौर्य ने किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

LATEST POSTS

सीडीओ की अध्यक्षता में गौआश्रय स्थलों की जिलास्तरीय अनुश्रवण एवं मूल्यांकन समिति की बैठक सम्पन्न

सीडीओ की अध्यक्षता में गौआश्रय स्थलों की जिलास्तरीय अनुश्रवण एवं मूल्यांकन समिति की बैठक सम्पन्नतेजस टूडे सं. राहुल तिवारी अलीगढ़। मुख्य विकास अधिकारी योगेन्द्र कुमार की...

समस्या नहीं, समाधान की संस्कृति

समस्या नहीं, समाधान की संस्कृति खैर में सम्पूर्ण समाधान दिवस बना जवाबदेह प्रशासन का उदाहरण जनमानस ने सीधे प्रशासनिक अधिकारियों को बतायीं अपनी समस्याएंतेजस...

स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द महाराज का जागृति ब्राह्मण समाज ने किया भव्य स्वागत

स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द महाराज का जागृति ब्राह्मण समाज ने किया भव्य स्वागततेजस टूडे ब्यूरो जयशंकर दूबे सुलतानपुर। सुलतानपुर पहुंचे जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का जागृति ब्राह्मण समाज...

सीडीओ की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

सीडीओ की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन शिकायतों का गुणवत्तापरक, समयबद्ध निस्तारण करें अधिकारी: सीडीओतेजस टूडे ब्यूरो एनके मिश्र लखीमपुर खीरी। आमजन की...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular