सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विकास प्रदर्शनी का हुआ आयोजन
लाभार्थियों को वितरित किये गये चेक व प्रमाण पत्र
तेजस टूडे ब्यूरो
जौनपुर। भारत सरकार के सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 5 से 21 जून तक संचालित समेकित जनकल्याण एवं जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत जनपद के प्रेक्षागृह में तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। प्रदर्शनी का शुभारम्भ राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण विभाग गिरीश चन्द्र यादव, विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह, पूर्व विधायक बांके लाल सोनकर, जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. एवं मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इसके पूर्व जनप्रतिनिधिगण ने सूचना विभाग द्वारा स्थापित ‘सेल्फी विद पीएम’ सेल्फी प्वाइंट पर फोटो भी खिंचवाई।
इस मौके पर जनप्रतिनिधियों ने बेसिक शिक्षा, पर्यटन, स्वास्थ्य, पशुपालन, मत्स्य एवं अन्य विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन करते हुये अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अधिक से अधिक लोगों को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें लाभान्वित किया जाए। विभागीय प्रतिनिधियों द्वारा आगंतुकों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई तथा प्रचार-प्रसार सामग्री एवं पम्पलेट वितरित किए गए।
राज्यमंत्री श्री यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास एवं जनकल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियाँ प्राप्त की हैं। पिछले 12 वर्षों में गरीब, किसान, युवा एवं वंचित वर्ग के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए अनेक महत्वपूर्ण योजनाएँ संचालित की गई हैं। पर्यटन विकास के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि चौकियां धाम एवं बड़े हनुमान मंदिर सहित प्रमुख धार्मिक स्थलों का सौन्दर्यीकरण एवं विकास कराया जा रहा है।
विधान परिषद सदस्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 12 वर्षों का कार्यकाल देश के लिए ऐतिहासिक रहा है। उनकी दूरदर्शी सोच एवं कार्यशैली के कारण देश में व्यापक सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिला है। स्वच्छ भारत अभियान आज जनआंदोलन का रूप ले चुका है तथा वर्ष 2047 तक विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का लक्ष्य सभी के सामूहिक प्रयासों से ही प्राप्त किया जा सकता है।
जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुँचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। विकास प्रदर्शनी एवं जनकल्याण मेले के माध्यम से आमजन को विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ा जा रहा है।
इस दौरान गुड़िया देवी, आर्य, राजवीर यादव एवं अंशिका यादव को पोषण पोटली वितरित की गई। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के अंतर्गत शत्रुघ्न सोनकर एवं सौरभ मिश्रा को 5-5 लाख रुपये के सांकेतिक चेक प्रदान किये गये।
विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत अमन अली एवं शैलेन्द्र निषाद को टूलकिट वितरित की गई। श्रम विभाग की सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत निर्मला देवी को 85 हजार रुपये का सांकेतिक चेक प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त राजेश, प्रियंका, राम बहादुर एवं मन्दिरा सहित अन्य लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किये गये। कार्यक्रम में सांस्कृतिक विभाग के पंजीकृत कलाकार विवेक मिश्रा, सपना शर्मा, सुदामा पाण्डेय की टीम तथा बेसिक शिक्षा विभाग की छात्राओं द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं। कार्यक्रम का संचालन खण्ड शिक्षा अधिकारी जलालपुर रमेश चन्द्र पटेल, ऋचा सिंह एवं शैलेश चतुर्वेदी ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी, बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, डीसीएनआरएलएम जितेन्द्र सिंह, जिला अर्थ संख्या अधिकारी अरुण यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण और अधिकारीगण उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।









600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

