Tuesday, March 10, 2026
HomeJaunpurJaunpur News: वेतन आयोग के गजट नोटीफिकेशन में पेंशनर्स के टर्म्स रिफरेन्स...

Jaunpur News: वेतन आयोग के गजट नोटीफिकेशन में पेंशनर्स के टर्म्स रिफरेन्स को सम्मिलित करने की मांग

-

  • वेतन आयोग के गजट नोटीफिकेशन में पेंशनर्स के टर्म्स रिफरेन्स को सम्मिलित करने की मांग

तेजस टूडे ब्यूरो
अजय पाण्डेय
जौनपुर। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के जनपद शाखा की मासिक बैठक कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पेंशनर्स कार्यालय में जनपदीय अध्यक्ष सीबी सिंह की अध्यक्षता में हुई जिसका संचालन जिला मन्त्री कृपाशंकर उपाध्याय ने किया।

इस मौके पर श्री सिंह ने बताया कि वेतन आयोग की बेवसाइट लांच हो गयी है जिस पर संगठनों से 16 फरवरी तक सुझाव मांगा गया है। इसी क्रम में संगठन के प्रदेश नेतृत्व ने जनपदों से सुझाव मांगा है। जनपद के किसी पेंशनर्स द्वारा कोई सुझाव देना हो तो पेंशनर्स संगठन को 12 फरवरी तक अपना सुझाव प्रस्तुत कर दें जिससे समय से प्रदेश स्तर पर भेजा जा सके। गजट नोटीफिकेशन से पेंशनर्स के टर्म्स रिफरेन्स को सम्मिलित नहीं किये जाने से पेंशनर्स में भ्रम की स्थिति बनी हुई है जिसे भारत सरकार से दूर करने की मांग की गयी।

बैठक में स्थानीय समस्याओं में प्रमुख चिकित्सा प्रतिपूर्ति में कुछ कार्यालयाध्यक्ष स्तर से अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर की कार्यवाही की जा रही है जिससे पेंशनर्स के गम्भीर बीमारी की चिकित्सा प्रभावित हो रही है। यह प्रकाश में लाया गया कि कुछ कार्यालयाध्यक्ष चिकित्सा प्रतिपूर्ति देयक को शासनादेश के अनुसार तकनीकी परीक्षण हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी को न भेजकर मौखिक रूप से बीमारी का नाम बताकर देयक अपने स्तर पर रोक रखे हैं। बैठक में भर्त्सना करते हुए कार्यवाही का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर राजेश श्रीवास्तव, मिठाई लाल, अशोक मौर्य, कंचन सिंह, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, नन्दलाल सरोज, विक्रमाजीत यादव, गोरखनाथ माली, चन्द्रशेखर सिंह, इं. मदन मोहन, दिनेश सिंह, ओंकार नाथ मिश्र, राजेन्द्र प्रसाद सिंह, शम्भूनाथ यादव, कृष्ण मोहन श्रीवास्तव, ओम प्रकाश सिंह, दशरथ राम, शारदा प्रसाद श्रीवास्तव, कान्ति सिंह, लालमनी देवी, कमला देवी, राम अवध लाल, राम प्रताप सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

LATEST POSTS

प्रसव केन्द्र पर तैनात एएनएम व स्टाफ नर्स का हुआ प्रशिक्षण

प्रसव केन्द्र पर तैनात एएनएम व स्टाफ नर्स का हुआ प्रशिक्षण सीएमओ ने दिये मूल मंत्र, कहा: देखभाल के साथ दें जरूरी जानकारीतेजस टूडे...

सुविवि में रंगोली एवं पोस्टर की कार्यशाला आयोजित

सुविवि में रंगोली एवं पोस्टर की कार्यशाला आयोजित राष्ट्र एवं समाज निर्माण के लिये आगे आयें महिलाएं एवं बेटियां: कुलपतितेजस टूडे ब्यूरो देवी प्रसाद शर्मा आजमगढ़।...

मुम्बई—नासिक हाईवे पर हुआ भीषण हादसा, दो ऑटो चालकों की हुई दर्दनाक मौत

मुम्बई—नासिक हाईवे पर हुआ भीषण हादसा, दो ऑटो चालकों की हुई दर्दनाक मौततेजस टूडे ब्यूरो राजू पाल भिवंडी, मुम्बई। नासिक एक्सप्रेस हाईवे पर भीषण सड़क हादसा...

आज का दिन नारी शक्ति के संघर्ष, संकल्प एवं सफलता का उत्साहवर्धन करने वाला है। डीडीओ

आज का दिन नारी शक्ति के संघर्ष, संकल्प एवं सफलता का उत्साहवर्धन करने वाला है। डीडीओतेजस टूडे ब्यूरो देवी प्रसाद शर्मा आजमगढ़। जुपिटर ऑडिटोरियम इंदिरा गांधी...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular