ग्राहक सेवा केन्द्र से पैसा निकालने पहुंचे ग्राहक से मारपीट
तेजस टूडे सं.
राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र स्थित यूनियन बैंक के पास मंगलवार शाम ग्राहक सेवा केंद्र संचालक और ग्राहक के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट हो गई जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक अरनौला निवासी धीरज अपनी पत्नी अमृता के साथ ग्राहक सेवा केंद्र पर पैसा निकालने पहुंचा था। पैसा निकालने के बाद धीरज ने देखा कि नोट पर रंग लगा हुआ है। इस पर वह दोबारा ग्राहक सेवा केंद्र पहुंचा और नोट बदलने की बात कही। आरोप है कि संचालक ने नोट वापस लेने से इनकार कर दिया जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोप है कि ग्राहक सेवा केंद्र संचालक ने कांच की पानी की बोतल उठाकर धीरज के सिर पर मार दिया। घटना में धीरज गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके सिर से खून बहने लगा। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका उपचार कराया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA







