Monday, March 9, 2026
HomeJaunpurJaunpur News: पुलिस मुठभेड़ में गो तस्कर को लगी गोली, साथी हुआ...

Jaunpur News: पुलिस मुठभेड़ में गो तस्कर को लगी गोली, साथी हुआ फरार

-

  • पुलिस मुठभेड़ में गो तस्कर को लगी गोली, साथी हुआ फरार

तेजस टूडे सं.
अजय विश्वकर्मा/विरेन्द्र यादव
सिद्दीकपुर, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गौ तस्करी करने के मामले में एक को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस की गोली से आरोपी घायल हो गया है। उसी दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा एक जिंदा कारतुस, एक खोखा व एक पिक्अप बरामद किया है। एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से फरार हो गया है। पुलिस तलाश में जुट गई है। पुलिस के अनुसार 10 फरवरी को पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। उसी समय एक सफेद पिकप पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम ने पीछा करके उन्हें घेरकर रोकने का प्रयास तो पिकप सवार बदमाशों ने पुलिस की टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करते हुए भागने लगे। उक्त घटना की सुचना कंट्रोल रुम को दी गयी।

पुलिस से घिर जाने पर पिकप सवार बदमाश देवकली नहर पुलिया पर अनियंत्रित होकर पिकप वाहन पुलिया से टकरा गया। आत्मरक्षा में पुलिस टीम ने भी उन पर गोली से फायर कर दिया जिसमें एक गोली बदमाश के पैर में लगने से वह घायल हो गया। घायल बदमाश की पहचान मो सलमान पुत्र मेराज निवासी ग्राम माहुल थाना अहरौला जिला आजमगढ़ के रूप में हुई है। एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाते हुए वहां से फरार हो गया। फरार बदमाश के नाम की पहचान मोनू उर्फ बलवंत बघेल पुत्र अशोक कुमार निवासी रामनगर थाना अखंडनगर जिला सुल्तानपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने पकडी गई पिकअप को धारा 207 एमवी एक्ट में सीज कर दिया। फिल्हाल गिरफ्तारी व रामदगी के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

बताया गया कि पुलिस अधीक्षक अनुपम सिंह द्वारा चलाये जा रहे अपराध की रोकथाम के क्रम में सरायख्वाजा पुलिस ने पूविवि के पास संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सफेद पिकअप सवार दो संदिग्ध व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर उनको रोकने का प्रयास किया। पिकअप पर सवार बदमाशों द्वारा पुलिस पार्टी पर फायर करते हुये भागने लगे। पुलिस ने मामले की सूचना कंट्रोल रूम को दी। पुलिस से घिर जाने पर पिकअप सवार बदमाश देवकली नहर पुलिया पर अनियंत्रित होकर पिकअप पुलिया से टकरा गया। आत्मरक्षा में पुलिस टीम द्वारा फायर किया गया जिसमें एक गोली बदमाश के पैर में लगी। पुलिस के अनुसार टीम में थाना प्रभारी अमरेंद्र पाण्डेय, उपनिरीक्षक सैयद हसन जाफर रिजवी, उपनिरीक्षक बृजेश सिंह, हेड कांस्टेबल संजय सोनकर, विनोद सिंह, कृष्णानंद यादव आदि शामिल रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

LATEST POSTS

प्रसव केन्द्र पर तैनात एएनएम व स्टाफ नर्स का हुआ प्रशिक्षण

प्रसव केन्द्र पर तैनात एएनएम व स्टाफ नर्स का हुआ प्रशिक्षण सीएमओ ने दिये मूल मंत्र, कहा: देखभाल के साथ दें जरूरी जानकारीतेजस टूडे...

सुविवि में रंगोली एवं पोस्टर की कार्यशाला आयोजित

सुविवि में रंगोली एवं पोस्टर की कार्यशाला आयोजित राष्ट्र एवं समाज निर्माण के लिये आगे आयें महिलाएं एवं बेटियां: कुलपतितेजस टूडे ब्यूरो देवी प्रसाद शर्मा आजमगढ़।...

मुम्बई—नासिक हाईवे पर हुआ भीषण हादसा, दो ऑटो चालकों की हुई दर्दनाक मौत

मुम्बई—नासिक हाईवे पर हुआ भीषण हादसा, दो ऑटो चालकों की हुई दर्दनाक मौततेजस टूडे ब्यूरो राजू पाल भिवंडी, मुम्बई। नासिक एक्सप्रेस हाईवे पर भीषण सड़क हादसा...

आज का दिन नारी शक्ति के संघर्ष, संकल्प एवं सफलता का उत्साहवर्धन करने वाला है। डीडीओ

आज का दिन नारी शक्ति के संघर्ष, संकल्प एवं सफलता का उत्साहवर्धन करने वाला है। डीडीओतेजस टूडे ब्यूरो देवी प्रसाद शर्मा आजमगढ़। जुपिटर ऑडिटोरियम इंदिरा गांधी...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular