Jaunpur News: प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी से आक्रोशित कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

Jaunpur News: प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी से आक्रोशित कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

प्रियंका गांधी को लगातार 3 दिन तक हिरासत में रखना निरंकुशता का परिचायकः जयशंकर दूबे

डा. संजय यादव
बदलापुर, जौनपुर। प्रियंका गांधी को जिस तरह बर्बरतापूर्वक गिरफ्तार कर 3 दिनों से बिना किसी न्यायिक आदेश के कैद कर रखना सरकार के तानाशाही रवैये को दर्शाता है। उक्त बातें कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं विचार विभाग के प्रदेश महासचिव जयशंकर दूबे ने सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों के प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए लेदुका बाजार में कहा। उन्होंने मोदी सरकार को किसानों की हत्यारी सरकार कहते हुए कहा कि काले कृषि कानूनों का विरोध करते हुए 6 सौ से अधिक किसानों ने अपने प्राण गवा दिया।

लखीमपुर में शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे किसानों पर भाजपाइयों एवं केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री के बेटे ने प्रायोजित ढंग से किसानों को गाड़ियों से कुचलकर मार डाला। यह भारतीय लोकतंत्र का काला अध्याय है। श्री दूबे ने कहा कि पीड़ित किसानों से मिलने जा रही कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी को अव्यवहारिक तरीके से गिरफ्तार कर उन्हें 3 दिन से लगातार पुलिस कैद में रखना हिटलरशाही और सत्ता का दुरुपयोग है। यदि प्रियंका गांधी को अविलंब ससम्मान रिहा नहीं किया गया तो कांग्रेस के लोग उग्र प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर कमला तिवारी, डा. दिलीप यादव, मुंशी रजा, शुभम यादव, राकेश तिवारी, सुनित श्रीवास्तव, शशांक श्रीवास्तव, मुन्नू सिंह, बाबूराम यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent