Sunday, March 8, 2026
HomeJaunpurJaunpur News: कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने मतदाता सूची से मतदाताओं के नाम काटने...

Jaunpur News: कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने मतदाता सूची से मतदाताओं के नाम काटने का लगाया आरोप

-

  • कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने मतदाता सूची से मतदाताओं के नाम काटने का लगाया आरोप

  • भाजपा के इशारे पर चुनाव आयोग मतदाताओं का सूची से काट रहा नाम: डा. प्रमोद

तेजस टूडे ब्यूरो
शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। जनपद में विभिन्न स्थानों से भाजपा के बूथ कार्यकर्ताओं द्वारा जबरन बीएलओ के ऊपर दबाव बनाकर जाति विशेष का नाम मतदाता सूची से काटे जाने की सूचना से आक्रोशित कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा प्रमोद सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमण्डल जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी से मिलकर तत्काल कार्यवाही किये जाने की मांग करते हुये पत्रक सौंपा। जिलाध्यक्ष ने निर्वाचन आयोग पर आरोप लगाते हुये कहा कि चुनाव आयोग भाजपा का एजेंट बन गया। भाजपा के लोग जो कह रहे हैं, वहीं खुलेआम किया जा रहा है। इससे चुनाव आयोग की निष्पक्षता समाप्त हो गयी है। डा. सिंह ने कहा कि भाजपाइयों द्वारा योजनाबद्ध तरीके से जाति विशेष और गैरभाजपाई मतदाताओं का साजिशन फार्म 7 भरवाये जाने का मामला सामने आ रहा है। सत्ताधारी दल के कार्यकर्ताओं द्वारा बीएओ के ऊपर गैर भाजपाई मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से निकालने का दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग किया कि तत्काल प्रकरण की जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाय जिससे भविष्य में निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न हो सके। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष आरिफ खान, सत्यवीर सिंह, राकेश सिंह, इरशाद खान, जय प्रकाश मिश्रा, आरिफ सलमानी, जय मंगल यादव, अनिल सोनकर, होजैफ़ा खान अधिवक्ता, शैलेंद्र यादव सहित तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

LATEST POSTS

सीडीओ की अध्यक्षता में गौआश्रय स्थलों की जिलास्तरीय अनुश्रवण एवं मूल्यांकन समिति की बैठक सम्पन्न

सीडीओ की अध्यक्षता में गौआश्रय स्थलों की जिलास्तरीय अनुश्रवण एवं मूल्यांकन समिति की बैठक सम्पन्नतेजस टूडे सं. राहुल तिवारी अलीगढ़। मुख्य विकास अधिकारी योगेन्द्र कुमार की...

समस्या नहीं, समाधान की संस्कृति

समस्या नहीं, समाधान की संस्कृति खैर में सम्पूर्ण समाधान दिवस बना जवाबदेह प्रशासन का उदाहरण जनमानस ने सीधे प्रशासनिक अधिकारियों को बतायीं अपनी समस्याएंतेजस...

स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द महाराज का जागृति ब्राह्मण समाज ने किया भव्य स्वागत

स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द महाराज का जागृति ब्राह्मण समाज ने किया भव्य स्वागततेजस टूडे ब्यूरो जयशंकर दूबे सुलतानपुर। सुलतानपुर पहुंचे जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का जागृति ब्राह्मण समाज...

सीडीओ की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

सीडीओ की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन शिकायतों का गुणवत्तापरक, समयबद्ध निस्तारण करें अधिकारी: सीडीओतेजस टूडे ब्यूरो एनके मिश्र लखीमपुर खीरी। आमजन की...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular