Jaunpur News: हैण्डपम्प से डीजल निकलने की बात निकली गलत: तहसीलदार

  • हैण्डपम्प से डीजल निकलने की बात निकली गलत: तहसीलदार

तेजस टूडे सं.
डा. संजय यादव
बदलापुर, जौनपुर। तहसीलदार ने बताया कि स्थानीय तहसील अन्तर्गत सिंगरामऊ क्षेत्र के रामीपुर गांव में एक किसान के यहां लगे इण्डिया मार्का के हैण्डपम्प से डीजल निकलने लगा। दुर्गंध एवं तैलीय पदार्थ के संबंध में लेखपाल द्वारा स्थलीय परीक्षण किया तो पाया गया कि किसान विजय सिंह व्यक्तिगत उपयोग के लिये इण्डिया मार्का हैण्डपम्प लगभग 3 वर्ष पूर्व लगवाये गये थे। इसी में समर्सिबल पम्प भी इंस्टॉल कराया गया है। समर्सिबल पम्प के मोटर की ऑयल सील लीक होने से यही ऑयल समर्सिबल पम्प के चलने पर पानी के साथ आ रहा है। उसी के कारण पानी में डीजल पेट्रोलियम जैसी दुर्गंध आ रही है। जाँच के समय मौके पर उपस्थित ग्राम पंचायत सचिव अनूप सिंह व रोजगार सेवक पंकज सिंह ने बताया कि खण्ड विकास अधिकारी बदलापुर द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में किसान की सहमति पर मानवीय आधार पर उनका सहयोग करते हुए मिस्त्री बुलवाकर उक्त समर्सिबल पंप निकलवा दिया जा रहा है जिससे हैण्डपम्प के माध्यम से पेयजल की उपलब्धता परिवार के लिये हो जाय। समर्सिबल रिपेयर होने/नया उपलब्ध होने पर पुनः इसे हैण्डपम्प में इंस्टॉल करा लिया जायेगा। जांच के समय तमाम अधिकारी, प्रभावित किसान सहित अन्य ग्रामवासी मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA