Jaunpur News : हर घर तिरंगा अभियान में बच्चों ने निकाली रैली
Jaunpur News : हर घर तिरंगा अभियान में बच्चों ने निकाली रैली
विवेक सिंह
सिरकोनी, जौनपुर। आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर चलाये जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत शनिवार को प्राथमिक विद्यालय ग्यासपुर के बच्चों ने तिरंगा यात्रा निकाला। इस मौके पर प्रधानाध्यापक विनोद सिंह ने कहा कि देश में पहली बार हर घर पर तिरंगा फहराया जा रहा। हमारे देश की शान तिरंगा है।
हर नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी बनती है। हर घर पर तिरंगा होना चाहिए। तिरंगे का अपमान न हो पाये, इसको भी ध्यान देना चाहिए। इस अवसर पर ग्राम प्रधान चंदा देवी, अरविंद यादव, लालजी यादव, जया भारती, कुलदीप संजय यादव, सोनू यादव, शिव विश्वकर्मा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।